फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Taxi driver killed by riders In Panchkula

चालक को मौत के घाट उतारकर टैक्सी ले गए 'हत्यारे', पांच सवारियों ने की थी बुक

Thu, 12 Sep 2019 07:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिंजौर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिंजौर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 12 Sep 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
Taxi driver killed by riders In Panchkula
प्रतीकात्मक तस्वीर

कालका रेलवे स्टेशन से पांच सवारियों ने टैक्सी बुक की। लेकिन रास्ते में ही आरोपी सवारियों ने चालक का मर्डर कर उसकी लाश को सड़क पर फेंक कर उसकी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जब लाश की शिनाख्त करवाई तो उसकी पहचान कालका निवासी परविंद्र सिंह उर्फ बिट्टू (40) के रूप में हुई। शिकायतकर्ता निर्मल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह टैक्सी चालक है और उसका बड़ा भाई परविंद्र उर्फ बिट्टू भी टैक्सी चलाता है। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि विगत 10 सितंबर को उसका भाई अपनी टैक्सी स्विफ्ट डिजायर कार नंबर एचआर 68बी 3486 में कालका रेलवे स्टेशन से 5 सवारियों को लेकर बद्दी, हिमाचल प्रदेश के लिए निकला था। कालका रेलवे स्टेशन से चलने के दौरान उसके भाई ने अपनी पत्नी को फोन करके बताया था कि वह सवारियां लेकर हिमाचल के शहर बद्दी की ओर जा रहा है।

विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ समय बाद जब उसकी भाभी ने अपने पति परविंद्र को फोन किया तो उसका फोन बंद आ रहा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बाद उसकी भाभी ने उसे बताया कि उसके पति का फोन बंद आ रहा है और न ही उसका पति वापस घर आया। उसके बाद शिकायतकर्ता ने अपनी पत्नी और भाभी सहित अपने भाई की तलाश की लेकिन उसका भाई नहीं मिला। 

शिकायतकर्ता ने बताया कि बुधवार को उसे पता चला कि पुलिस को एक व्यक्ति की लाश गांव खेड़ावाली के पास सड़क पर पड़ी हुई मिली है। जब कालका अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचा तो मोर्चरी में रखी लाश उसके भाई की थी। शिकायतकर्ता ने टैक्सी को किराए पर लेने वाली पांचों सवारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके भाई के सिर पर चोटों के निशान हैं और उसे पूरा यकीन है कि उन सवारियों ने उसके भाई के सिर पर चोट मारकर उसे मौत के घाट उतारा है। 

वहीं, आरोपी उसकी कार को भी साथ ले गए है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मांग की कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201, 34 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed