फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   taxi driver kidnapped girl and thrown on road after rape

मां के सामने से युवती को ले उड़ा टैक्सी ड्राइवर, रेप कर सड़क पर फेंका

Fri, 12 Aug 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा) Updated Fri, 12 Aug 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
taxi driver kidnapped girl and thrown on road after rape
rape
एक मां अपनी दो बेटियों के साथ पैदल जा रही थी। टैक्सी रुकी तो युवती के बैठते ही ड्राइवर ने गाड़ी दौड़ा दी। बाद में रेप कर उसे सड़क पर फेंक दिया। वारदात, हरियाणा के नारनौल जिले की खालड़ा गांव की युवती के साथ हुई। 
विज्ञापन


पीड़िता के विरोध करने पर ड्राइवर ने पेचकस दिखाकर धमकाया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता (17) खालड़ा पीएस नारनौल (हरियाणा) की रहने वाली है। वह मां और छोटी बहन के साथ सादुलपुर के बेवड़ गांव में किसी काम से आई थी।
विज्ञापन


लौटते समय वे बेवड़ से रामपुरा की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई कार को उन्होंने रोका। नाबालिग कार में बैठी तो चालक ने गाड़ी लॉक कर ली और गाड़ी को भगाकर ले गया। मां व छोटी बहन वहीं रह गई। इस पर मां व बहन रोने चीखने लगीं। तभी वहां कुछ लोग आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दूर जाकर कार रोकी, करने लगा अश्लील हरकतें

taxi driver kidnapped girl and thrown on road after rape
rape victim - फोटो : Demo Pic
उधर, तीन किलोमीटर बाद कार रोककर आरोपी उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। पीड़िता ने मना किया तो पेचकस निकालकर मारने की धमकी दी तथा ज्यादती की। कार के पीछे बीपीएम स्कूल चहड़कलां सुनील लिखा हुआ था।

बाद में सामने से एक अन्य गाड़ी आने पर ड्राइवर ने पीड़िता को कार से बाहर धकेल दिया। दूसरी गाड़ी वाले ने उसे अपनी मां और बहन के पास पहुंचाया। स्थानीय लोगों के साथ तीनों थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed