{"_id":"227853c92a53029098bad62048056e74","slug":"swindle-of-millions-in-name-of-crpf-recruitment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआरपीएफ में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
Updated Sat, 02 May 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआरपीएफ में भर्ती करवाने का झांसा देकर पांच लाख चालीस हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। थाना सदर की पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता हरजीत सिंह निवासी गांव खानोवाल कपूरथला ने बताया कि वह बारहवीं पास है। आरोपी सोहन सिंह उर्फ सोनी निवासी गांव मोहकमवाला थाना समेजा कोठी जिला गंगानगर के उनके गांव में जठेरे हैं, जहां पर वह अकसर आता रहता था। पिछले साल 15 जनवरी को सोनी ने बताया कि उसकी काफी पहुंच है।
विज्ञापन
वह उसे और अन्य लड़कों को सीआरपीएफ में भर्ती करवा सकता है। इसके लिए प्रति व्यक्ति चार लाख रुपये लगेंगे। उसने राजेश कुमार के सीआरपीएफ में नियुक्ति के आर्डर भी दिखाए थे। इस पर उसे यकीन हो गया। सौदा साढे़ तीन लाख रुपये में तय हो गया।
विज्ञापन
फरवरी 2014 को सोहन सिंह अपने साथी राजकुमार मजोका निवासी अनूपगढ़ जिला गंगानगर के साथ उसके घर आया। उसके, उसके भाई तजिंदर सिंह और सतिंदर सिंह के स्कूल, एससी और रेजीडेंस सर्टिफिकेट के साथ एक लाख रुपये नकद उसके पिता मेहर सिंह से लेकर गए। इसके बाद कालू राम निवासी गंगानगर और उनके अन्य साथियों के बैंक अकाउंट में 3 लाख 60 हजार जमा करवाए।
फिर सोहन सिंह व राजकुमार सभी को गांव मोहकमवाला गंगानगर ले गए। जहां एक सप्ताह रखा। वहां गुरदीप सिंह, मनजीत सिंह, जसवीर सिंह निवासी खानोवाल और चरणजीत सिंह निवासी खडूर साहिब, अमृतपाल सिंह निवासी नत्थूपुर टोडा जिला तरनतारन, जीवनजोत सिंह निवासी मसीतां, मनप्रीत सिंह निवासी बखूनंगल भी सोहन सिंह के घर आ गए। फिर उन्हें जयपुर के राजहंस होटल में ठहराया गया।
जहां कालू राम ने उनका मेडिकल करवाया और सीआरपीएफ में भर्ती के नियुक्ति पत्र दिखाए। सभी को मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के सीआरपीएफ के कागजात दिए और कहा कि 27 अगस्त 2014 को सेंटर में रिपोर्ट करनी है। इसके बाद कालू राम ने कागजात वापस ले लिए और उन लोगों को घर भेज दिया। फिर उन्हें 18 अगस्त 2014 को सोनी गेस्ट हाउस जयपुर बुलाया और चित्रकूट स्टेडियम के सामने एक प्राइवेट कोठी में चार माह तक रखा और चित्रकूट स्टेडियम में पीटी व परेड करवाते रहे।
उन लोगों के बैंक खाते में 9250 रुपये बतौर पहली तनख्वाह भी डाल दिए गए। इसके बाद फिर बुलाने का कहकर उन्हें वापस भेज दिया गया। कुछ अर्से बाद जब वह मनजीत सिंह, जिसके कागजात कालू राम ने वापस नहीं लिए थे, लेकर करतारपुर के पास स्थित सीआरपीएफ सेंटर सराय खास में अपनी भर्ती के बारे में पूछने गए। कागजात दिखाने पर पता लगा कि सारे कागजात फर्जी हैं।
आरोपियों ने उससे आने-जाने के खर्च समेत कुल पांच लाख चालीस हजार रुपये ठगे हैं। थाना सदर की पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। थाना सुल्तानपुर लोधी में भी पलविंदर सिंह के बयान पर उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ 2.49 लाख की ठगी का एक और मामला दर्ज किया गया है।