{"_id":"16915ced191f00f8f2a7dc79b8cdbeb6","slug":"suspicious-worker-arrested-by-ib-in-doubt-on-pak-connection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक कनेक्शन के शक में आईबी ने पकड़ा संदिग्ध वर्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाक कनेक्शन के शक में आईबी ने पकड़ा संदिग्ध वर्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट के मामून गांव में चल रहे प्राइवेट कंपनी के प्रोजेक्ट में मजदूरी का काम करने वाले एक व्यक्ति को केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने सोमवार को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
संदिग्ध के मोबाइल पर पाकिस्तान से आई काल रिसीव करने का संदेह है। आईबी के पठानकोट स्थित कैंप उससे पूछताछ की रही है। पुलिस अधिकारी मामले में अभी कुछ भी नहीं बता रहे हैं। खास बात यह है कि जिस स्थान से संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है वहां से मामून छावनी डेढ़ से दो किमी दूर है।
विज्ञापन
मामून गांव में इन दिनों नेटवर्किंग फाइबर सर्विस नाम की कंपनी का प्रोजेक्ट चल रहा है। यहां जम्मू कश्मीर का मूल निवासी कुछ दिन पहले मजदूरी करने आया था। इस मजदूर को सोमवार को आईबी के अफसरों ने हिरासत में लिया।
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच उसे पठानकोट स्थित आईबी के कैंप में लाया गया। यहां सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी उससे पूछताछ करने में लगे हैं। इस व्यक्ति के मोबाइल पर पाकिस्तान से आई काल रिसीव करने का शक है। पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ नहीं बता रहे है।
उल्लेखनीय है पठानकोट एयरबेस कैंप पर आतंकी हमले के बाद रक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने इलाके में अपना जाल फैला दिया है। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक बीते दिनों आईबी ने पाकिस्तान से आई एक काल ट्रेस की।
यह काल इस संदिग्ध मजदूर के मोबाइल पर रिसीव की गई। इसके बाद आईबी ने इस संदिग्ध मजदूर को उठा लिया। खुफिया एजेंसियां उससे पाकिस्तान से आई काल के बारे में पूछताछ कर रही है। साथ ही जम्मू कश्मीर से उसके बारे में पूरी जानकारी जुटाने में लगी हैं।