{"_id":"60ef3e4ef6c6dc575f105e5d","slug":"suspicious-death-of-mother-and-daughter-in-andaman","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: अंडमान में मां-बेटी की संदिग्ध मौत, छह दिन बाद पठानकोट पहुंचे शव, परिजनों ने लगाया ये आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब: अंडमान में मां-बेटी की संदिग्ध मौत, छह दिन बाद पठानकोट पहुंचे शव, परिजनों ने लगाया ये आरोप
Thu, 15 Jul 2021 11:27 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:27 AM IST
सार
पठानकोट निवासी मां-बेटी की अंडमान में संदिग्ध मौत हो गई। मौत के छह दिन बाद बुधवार को दोनों के शव पठानकोट पहुंचे तो घर में कोहराम मच गया। बुधवार को दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
अंडमान पंजाब: भावना और उसकी बेटी की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पठानकोट के सुजानपुर की आबादी सोली भोली निवासी मां-बेटी की अंडमान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के छह दिन बाद बुधवार को बच्ची और उसकी मां के शव पठानकोट पहुंचे। इसके बाद मृतका के परिवार ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका का पति नौसेना में तैनात है।
विज्ञापन
वहीं, अपनी पत्नी और बच्ची का शव लेकर पठानकोट पहुंचे नौसेना के जवान ने सारे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। बुधवार को मां-बेटी का पठानकोट में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक भावना की बहन शिवालिका ने बताया कि उसकी बहन की शादी 2018 में घरथौली मोहल्ला निवासी नीरज के साथ हुई थी।
विज्ञापन
भावना का पति नीरज पोर्ट ब्लेयर में नौसेना में तैनात था। ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। इस कारण भावना जून में अपनी डेढ़ साल की बच्ची रुद्रिका के साथ पोर्ट ब्लेयर में पति के पास चली गई। लेकिन, वहां वह अपने पति नीरज की हरकतों से परेशान थी। इसी बीच, आठ जुलाई को नीरज ने भावना के पिता को फोन पर बताया कि भावना की मौत हो गई और रात को रुद्रिका की मौत की खबर दी।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि नीरज द्वारा भावना की ओर से आत्महत्या की बात कही जा रही है। जबकि, भावना ने भविष्य में कई सपने संजोए थे। वह पीएचडी करना चाहती थी। शिवालिका ने आरोप लगाया कि उसकी बहन और भांजी की हत्या की गई है। वहीं, नीरज शर्मा ने कहा कि आरोप निराधार हैं।
उनकी पत्नी के साथ हलकी बहस जरूर हुई थी लेकिन कोई हाथापाई नहीं हुई। नीरज ने कहा कि जब वह शाम को घर लौटे तो पत्नी ने रसोई में फंदा लगाया हुआ था और बेटी भी वहीं पड़ी थी। इसके गवाह स्थानीय लोग हैं, जिन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर जाने में उसकी मदद की। नीरज ने कहा कि उन पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।