फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suspicious death of IFS officers fallen from 7th floor of hotel in panchkula

होटल बेलाविएस्टा की सातवीं मंजिल से गिरा IFS अधिकारी, मौत

Fri, 10 Jun 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 10 Jun 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
suspicious death of IFS officers fallen from 7th floor of hotel in panchkula
संदिग्ध हालात में IFS अधिकारी की मौत - फोटो : amar ujala

पंचकूला सेक्टर-5 स्थित वेलकम होटल बेलाविएस्टा की सातवीं मंजिल से गिरकर हरियाणा के आईएफएस अधिकारी अजय कादियान की मौत हो गई। घटना आत्महत्या की है या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना वीरवार शाम पांच बजे की है।

विज्ञापन


पुलिस इस मामले में होटल प्रबंधन से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने शव को पंचकूला सेक्टर-6  स्थित सामान्य अस्पताल की मार्चरी में रखवा दिया है। हरियाणा के आईएफएस अधिकारी अजय कादियान की तैनाती वन विभाग में थी। वह चीफ कंजर्वेटिव के पद पर तैनात थे। कादियान का घर और कार्यालय भी सेक्टर-6 में ही है।
विज्ञापन


इसी विभाग में तैनात परमजीत सांगवान ने बताया कि अजय कादियान शाम करीब साढ़े चार बजे कार्यालय से सेक्टर-6 स्थित घर गए थे। अजय की मां सब्जी लेने मार्केट गईं थीं। अजय ने अपने ड्राइवर को लिया और वह सेक्टर-5 स्थित वेलकम होटल बेलाविएस्टा पहुंचे। इसके बाद उन्होंने ड्राइवर को अपनी मां को लेने के लिए भेज दिया। अजय होटल की छठी मंजिल पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल प्रबंधन के अनुसार अजय कादियान ने होटल के स्वीमिंग पूल की मेंबरशिप के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद वह पूल के ऊपर चले गए। कुछ समय के लिए होटल का कर्मचारी बाहर चला गया। उसके बाद ही अजय कादियान पूल (सातवीं मंजिल करीब अस्सी फुट) से नीचे गिरे मिले।

अजय कादियान होटल के मुख्य गेट के साथ ही बने हुए रैंप पर गिरे थे। गेट पर खड़े कुछ लोगों ने बताया कि उनको जोर की आवाज सुनाई दी तो देखा कि कोई व्यक्ति नीचे गिरा पड़ा है। वह सभी उसी ओर लपके और होटल प्रबंधन ने फटाफट पुलिस को सूचना दी। अजय कादियान की पत्नी करनाल में फोरेंसिक विभाग में तैनात हैं। उनका बेटा बीटेक कर चुका और बेटी लॉ की पढ़ाई कर रही है। 



ललित, एसएचओ सेक्टर-5 थाना पंचकूला ने बताया ‌क‌ि यह मामला सुसाइड का लगता है, लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। 

पंचूकला पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम ने करीब तीन घंटे तक मौके का जायजा लिया। फोरेंसिक विभाग की टीम ने यहां सभी जानकारी ले ली है। सूत्रों के अनुसार पुलिस को अब तक मामले में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed