{"_id":"bcf0633c532e29219ef3ce9b6dd89a76","slug":"suspected-killed-by-bsf-at-pak-border-in-gurdaspur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक बार्डर पार करने की कोशिश करता संदिग्ध ढेर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाक बार्डर पार करने की कोशिश करता संदिग्ध ढेर
टीम डिजिटल, चंडीगढ़
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी हमले के बाद से पंजाब में जारी अलर्ट के बीच आज बीएसएफ के जवानों ने पाक बार्डर पार करने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध को ढेर कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि 2 भागने में कामयाब हो गए। जानकारी के मुताबिक, बमियाल सेक्टर में काफी धुंध के बीच बार्डर के पास यह मुठभेड़ हुई।
घटना जीरो लाइन पर हुई। यह गुरदासपुर का एरिया कहलाता है। आतंकी हमले के बाद से यहां लगातार सुरक्षा बढ़ी दी गई थी। शंका जताई जा रही है कि यह शख्स तस्करी से जुड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
बीएसएफ ने इसे भारतीय सीमा में घुसने के बाद अलसुबह मार गिराया है। दरअसल, आतंकी हमले के बाद से सुरक्षा एजेंसियां कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाहती। इसी के चलते यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन