फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suicide, couple suicide, married couple suicide, chandigarh suicide, crime, chandigarh

चंडीगढ़ में डबल सुसाइड, पति फंदे पर तो पत्नी बेड पर मिली

Mon, 11 Apr 2016 12:33 AM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 11 Apr 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
suicide, couple suicide, married couple suicide, chandigarh suicide, crime, chandigarh
सुसाइड - फोटो : demo pic
दड़वा निवासी नव विवाहित दंपति की लाश रविवार सुबह संदिग्ध हालात में कमरे से मिली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जबकि, हादसे की कोई साफ वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मरने वालों की पहचान पंकज (29) व उसकी पत्नी नीलम (25) के रूप में र्हुइ है। पंकज हरियाणा बिजली विभाग में कांट्रैक्ट पर क्लर्क का काम करता था। तीन महीने पहले दोनों की परिवारों की रजामंदी के  बाद शादी हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस की प्राथमिक जांच:
पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार सूचना रविवार सुबह मिली। मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों की मदद से दरवाजा तोड़कर दोनों के शव को बाहर निकाला। इस दौरान युवक का शव पंखे पर लटक रहा था, जबकि, युवती  की लाश बेड पर पड़ी थी। युवक के हाथ की नस कटी हुई थी। युवती के गले पर गहरेी चोट के निशान थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार पहले महिला की मौत हुई, इसके बाद युवक ने हाथ की नस काटी और फंदे पर लटक गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे मिली घटना की जानकारी:
पंकज का परिवार मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है। पड़ोसियों ने बताया कि शनिवार की शाम पंकज में घर में रिश्तेदार आए थे। उन्होंने सुबह वापस जाते समय पंकज और उसकी पत्नी से मिलने की इच्छा जताई थी। लेकिन, बार बार आवाज लगाने के बावजूद कोई जवाब नही आने पर परिवार के सदस्य दरवाजे पर इकट्ठा हो गए। इस दौरान उसके छोटे भाई ने ऊपर से झांक कर देखा। इसके बाद परिवार के लोगों को घटना की जानकारी मिली।

मोबाइल खोलेगा मौत का राज
पुलिस की प्राथमिक जांच के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पंकज केमोबाइल की जांच पर नजर है। पुलिस के अनुसार युवती के गले पर गहने निशान किसके हैं और किसकी मौत पहले हुई है? इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगी। वहीं, घटना की वजह में पंकज के मोबाइल की जांच से सुराग मिल सकता है।


देेवेंदर कुमार, थाना प्रभारी, बताया कि  इंडस्ट्रियल एरिया दोनों की नई नई शादी हुई थी और किसी तरह का विवाद सामने नही आया है। हालांकि, मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed