{"_id":"56f1602e4f1c1b5d62f14d24","slug":"suicide-chandigarh-suicide-dhanas-suicide-suicide-note-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के अफेयर का शक, सुसाइड नोट लिख युवक ने जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी के अफेयर का शक, सुसाइड नोट लिख युवक ने जान दी
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 22 Mar 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के अफेयर के शक में रविवार को एक युवक ने धनास में सुसाइड कर लिया। सुसाइड नोट में उसने पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पत्नी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान विजेंदर पाल (28) के रूप में हुई है। वह चंडीगढ़ में केबल में प्राइवेट काम करता था और पत्नी के साथ धनास में रहता था।
विजेंदर के बड़े भाई जोगिंदर ने बताया कि दो दिन पहले उसके भाई के घर में पत्नी के अफेयर को लेकर बवाल हुआ था। उसके भाई को पत्नी के अफेयर का शक था। इसलिए उसने दो दिन पहले पत्नी का मोबाइल चेक किया तो उसके फोन पर एक ही नंबर से सैकड़ों कॉल आए थे। जोगिंदर ने बताया कि इसके बाद उसके भाई ने उन्हें कॉल किया। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों के साथ धनास में बातचीत हुई। ससुराल पक्ष के लोग उसकी पत्नी को अपने साथ ले गए।
मृतक के भाई जोगिंदर ने बताया कि विजेंदर को परेशान देखकर वह उसे अपने साथ रोपड़ ले गए। रविवार सुबह उसने चंडीगढ़ में टीम की जरूरी मीटिंग बताई और वहां से आ गया। बाद में कई बार कॉल करने पर उसने कोई जवाब नहीं दिया। जोगिंदर ने बताया कि इसके बाद धनास स्थित पड़ोस में कॉल करके पूछा तो पता चला कि विजेंदर का रूम अंदर से लॉक है। मौके पर पहुंचकर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया तो विजेंदर परने से पंखे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में कमरे से एक सुसाइड नोट मिला। जोगिंदर के अनुसार सुसाइड नोट में उसके भाई ने पत्नी, सास, साले, एक लड़के और उसकी मां को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं आरोपी पत्नी ने कहा कि उस पर ससुराल पक्ष के लोग झूठा आरोप लगा रहे हैं। पुलिस जांच में सभी आरोपों का खुलासा हो जाएगा।
घटनास्थल की जांच में एक सुसाइड नोट मिला है। इसी आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। सुसाइड नोट और आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि कितनों पर केस रजिस्टर्ड है इसकी जानकारी नहीं दी जा सकती है।
शादी लाल, थाना प्रभारी, सारंगपुर