प्रेमिका से दुखी विवाहित प्रेमी ने लगाया फंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका की ओर से लगातार शादी के लिए दबाव बनाए जाने से परेशान गांव धोला निवासी अवतार सिंह (28) ने शनिवार की रात को अपने घर में ही फंदा लगा अपनी जान दे दी।
घटना का पता उस समय चला जब अवतार के परिजन उसे बुलाने के लिए कमरे में गए। शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने गांव धोला निवासी अवतार के पिता सुच्चा सिंह की शिकायत पर मेहरबान की पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
परेशान होकर चला गया था विदेश
सुच्चा सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे अवतार सिंह के किसी युवती के साथ प्रेम संबंध थे। वह अवतार पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी। वहीं सुच्चा सिंह इस शादी के लिए राजी नहीं थे।
उन्होंने अवतार की शादी किसी अन्य युवती से कर दी। शादी के बाद भी वह युवती अवतार पर अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने का दबाव बना रही थी। उसने बात को खत्म करने के लिए अपने बेटे को विदेश भेज दिया।
आरोपी गुरप्रीत ने उसका नंबर कहीं से पता कर उसे वहां भी फोन करने शुरू कर दिए और उसे परेशान करने लगी। युवती से दुखी होकर अवतार भारत वापस आ गया।
युवती ने साथियों संग मिलकर की मारपीट
कुछ दिन पहले युवती ने अवतार सिंह को मिलने के लिए बुला लिया। वहां पर सभी आरोपियों ने मिल कर उससे मारपीट की। इसके बाद अवतार सिंह परेशान रहने लगा। शनिवार की देर रात को वह अपने घर में मौजूद था।
उसके परिजन घर के बाहर बैठे हुए थे। इस दौरान उसने कमरे में जाकर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जब परिजन उसे बुलाने के लिए गए तो अंदर शव लटकता देख उनके होश उड़ गए।
थाना मेहरबान के एसएचओ सब इंस्पेक्टर राजेश ठाकुर ने कहा कि आरोपियों की तलाश में छापामारी चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।