फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young man comitted suicide after Whatsapp Chatting with Fiancee

whatsapp पर मंगेतर से चैट कर लगा लिया फंदा

Tue, 13 Jan 2015 03:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 13 Jan 2015 03:43 PM IST
विज्ञापन
Young man comitted suicide after Whatsapp Chatting with Fiancee

एक युवक ने मंगेतर से देररात तक व्हाट्सऐप पर चैट की और सुबह फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। मामला मोहाली का है। पल भर में शादी की तैयारी और खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन


फेज-6 में सोमवार सुबह एक युवक ने घर पर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान संदीप (31) के रूप में हुई है। वह पंजाब के टेक्निकल एजुकेशन विभाग के सेक्टर-36 स्थित दफ्तर में बतौर क्लर्क काम करता था।
विज्ञापन


अगले महीने ही उसकी शादी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि संदीप की तीन महीने पहले ही नौकरी लगी थी।

वहीं, 22 फरवरी को उसकी शादी थी। संदीप के परिजनों ने पुलिस को दिए बयानों में किसी पर भी आत्महत्या के पीछे संदेह नहीं जताया है।

पंखे से फंदा लगाकर की सुसाइड

Young man comitted suicide after Whatsapp Chatting with Fiancee

जानकारी के मुताबिक घटना फेज-6 के मकान नंबर 366 में हुई। मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि सुबह वह साढे़ छह बजे जब वह कपड़े धोने लगी थी तभी संदीप ने अपने कुछ कपड़े धोने के लिए उसे दिए। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया।

वह रोजाना साढे़ आठ बजे के करीब आफिस जाता था। आठ बजे उसने खाना तैयार कर संदीप को आवाज लगाई, लेकिन उसके कमरे से कोई जवाब न आने पर जब कमरे में जाकर देखा तो संदीप ने पंखे से फंदा लगाया हुआ था। तभी उन्होंने परिवार और पुलिस को सूचित किया।

रात ग्यारह बजे तक मंगेतर से चैटिंग की

Young man comitted suicide after Whatsapp Chatting with Fiancee

पुलिस के मुताबिक युवक ने रात 11 बजे तक मोबाइल से अपनी मंगेतर के साथ चैटिंग की थी। व्हाट्स एप की चैटिंग के रिकॉर्ड से यह बात सामने आइ है कि सोमवार सुबह साढे़ पांच बजे मंगेतर की तरफ से गुडमार्निंग का मैसेज आया और सवा छह बजे मंगेतर ने एक फोटो भेजी थी, इन दोनों को उसने रिसीव किया था।

कई दिनों से था परेशान, वजह नहीं पता
परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक कुछ दिनों से परेशान चल रहा था,  लेकिन इसके बारे में उसने कभी घर पर बात नहीं की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed