फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Suicide by Young Girl in Punjab due to No Job

नौकरी न मिलने पर उठाया खौफनाक कदम

Fri, 28 Nov 2014 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 28 Nov 2014 04:31 PM IST
विज्ञापन
Suicide by Young Girl  in Punjab due to No Job

पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। यहां लुधियाना में एक युवती द्वारा फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त करने का मामला आया है। युवती नौकरी न मिलने से परेशान थी। युवती एमबीए कर चुकी थी और नौकरी की तलाश में थी।

विज्ञापन


काफी प्रयास के बाद भी उसे कहीं नौकरी न मिली। इससे परेशान होकर युवती ने फंदा लगा लिया। युवती की पहचान डुगरी फेस टू निवासी सिरजना कौर (28) के रूप में हुई।
विज्ञापन


परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों की अनुपस्थिति में लगाया फंदा

Suicide by Young Girl  in Punjab due to No Job

थाना डुगरी के एसएचओ सब इंस्पेक्टर गुरवीर सिंह ने कहा कि सिरजना एमबीए की पढ़ाई कर चुकी थी। वह बीते चार महीने से नौकरी की तलाश में थी। लेकिन उसे नौकरी नहीं मिल रही थी। इस वजह से वह बीते काफी दिनों से परेशान थी।

परिजनों के पूछने पर भी वह कुछ नहीं बताती थी। वीरवार देर शाम को उसके परिजन किसी काम से बाहर गए थे। सिरजना ने अपने घर में ही चुन्नी के सहारे फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जब परिजन आए तो उन्हें कमरे में सिरजना का शव लटक मिला। परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed