{"_id":"7e97b55e992b4f85b54bf7b8171ddd14","slug":"suicide-by-young-couple-in-yamunanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के नीचे आकर सुसाइड की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के नीचे आकर सुसाइड की
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Sat, 12 Jul 2014 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी जोड़े ने शनिवार तड़के ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। हादसा जगाधरी वर्कशॉप की विष्णु नगर कॉलोनी स्थित रेलवे पुलिया के पास हुआ। यहां लड़का-लड़की अलसुबह आए और ट्रेन के आगे कूद गए।
विज्ञापन
प्रेमी जोड़ा एक ही गांव और एक ही बिरादरी के हैं।
ट्रैकमैन ने घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की शिनाख्त मुंडेबर निवासी राहुल (20) और मुमतेश (18) के रूप में हुई। उनके परिजनों ने दोनों के प्रेम संबंधों के बारे में अभिज्ञता जताई है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
गांव मुंडेबर निवासी देसराज ने बताया कि उसका बीस वर्षीय बेटा बिलासपुर के गणपति इंस्टीट्यूट में पॉलीटेक्निक के अंतिम वर्ष का छात्र था। कॉलेज की छुट्टियां होने के कारण घर पर ही रहता था। देसराज ने बताया कि वह जोड़िया की चंद्रपुर फैक्टरी में काम करता है। शुक्रवार को नाइट शिफ्ट के कारण रात को वह काम पर चला गया। सुबह जब वह पहुंचा तो राहुल घर पर नहीं मिला। उसकी मोटरसाइकिल भी वहां नहीं थी।
विज्ञापन
वहीं गांव मुंडेबर निवासी रमेश चंद ने बताया कि उसकी बेटी मुमतेश ओपन बोर्ड से बारहवीं की पढ़ाई कर रही थी। वह पूरा दिन घर पर ही रहती थी और घर का काम भी करती थी। शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद मुमतेश परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सोने चली गई।
शनिवार सुबह जब परिवार के लोग उठे तो वह घर पर नहीं मिली। इस दौरान उन्हें सूचना मिली की युवक-युवती का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
मामले के जांच अधिकारी जसविंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर लोगों ने बताया कि युवक-युवती मोटरसाइकिल पर आए थे।
इस पर उन्होंने बाइक का नंबर नोट कर ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज से संपर्क किया। नंबर रजिस्ट्रेशन के आधार पर उन्होंने मोटरसाइकिल मालिक देसराज को जानकारी दी। इसके बाद दोनों की शिनाख्त हो पाई।