फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suicide by young boy due to hand problem

ड्यूटी से लौटी मां तो फंदे से लटका मिला बेटा

Sun, 30 Aug 2015 03:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका Updated Sun, 30 Aug 2015 03:52 PM IST
विज्ञापन
suicide by young boy due to hand problem

निजी कंपनी में कार्यरत मां ड्यूटी देकर घर लौटी तो बेटे को फंदे से लटका देखकर उसके होश उड़ गए। मामला पंचकूला में कालका के वार्ड एक का है। सत्यनारायण गली में किराए के मकान में रहने वाले युवक ने फांसी का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।

विज्ञापन


मृतक राहुल (21) की माता प्रोमिला ने बताया कि वह मूलरूप से बहादुरगढ़ के रहने वाले हैं और यहां किराए के मकान में रहते हैं। वह परवाणू की एक निजी कंपनी में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले सड़क हादसे में राहुल के हाथ पर चोट आई थी और तब से उसके हाथ ने ठीक से काम करना बंद कर दिया था। इस कारण वह परेशान रहता था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वह रोजाना की तरह सुबह काम पर गई थी। राहुल घर पर अकेला था। शाम को जब वह ड्यूटी से लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो वह घबरा गई और आनन-फानन में कमरे के ऊपर बने रोशनदान से जब झांककर देखा तो राहुल अंदर चुन्नी का फंदा बनाकर लटका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोमिला को रोते देख आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और मामले की सूचना कालका पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाहर से दरवाजे की कुंडी तोड़ी और मौका मुआयना किया। उधर साथ ही बने दूसरे कमरे के दरवाजे पर एक सुसाइड नोट भी मिला।


इसमें लिखा था कि मैं अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रहा हूं। मेरे ऊपर किसी का कोई दवाब नहीं है। कालका थाना प्रभारी उमेद सिंह ने भी मौके का जायजा लिया। शव को कालका सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed