फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suicide by nam due to court judge

'जज करता है परेशान, इसलिए दे रहा हूं जान'

Thu, 21 May 2015 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 21 May 2015 09:06 AM IST
विज्ञापन
suicide by nam due to court judge

जीएमसीएच-32 के पास कोर्ट के बेलिफ (नाजिर) ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। लोगों ने उसे तत्काल जीएमसीएच में भर्ती कराया।

विज्ञापन


बाद में पुलिस को उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें जज का नाम लिखा है। जिला अदालत में कार्यरत बेलिफ राम अवतार सिंह ने सुसाइड नोट में जज पर परेशान करने का आरोप लगाया है। 


पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार सुबह किसी मामले को लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इसके बाद शाम को उसने आत्महत्या का प्रयास किया।

पुलिस ने राम अवतार सिंह के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। हालांकि सुसाइड नोट के संबंध में पुलिस अधिकारी कुछ बताने से कतराते रहे।

इस संबंध में डीएसपी साउथ नवदीप सिंह बराड़ ने सिर्फ इतना कहा कि मामला संज्ञान में आया है, लेकिन अभी तक बयान दर्ज नहीं हुए हैं। थाना प्रभारी को बयान दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed