{"_id":"5783f3944f1c1b177a13deff","slug":"suicide-boyfriend-suicide-girlfriends-marriage-ramada-hotel-waiter-zirakpur-mohali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड ने शादी से किया इनकार तो ब्वॉयफ्रेंड ने उठाया जानलेवा कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्लफ्रेंड ने शादी से किया इनकार तो ब्वॉयफ्रेंड ने उठाया जानलेवा कदम
ब्यूरो, अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 12 Jul 2016 09:41 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे स्थित रमाडा होटल के वेटर ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव डेराबस्सी अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान शिखर क्षेत्री(23) पुत्र धनपति क्षेत्री निवासी देहरादून के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, शिखर जीरकपुर के होटल रमाडा में 20 जून को जॉब ज्वाइन की थी। साथ ही वह धीमान कांप्लेक्स (जीरकपुर) में किराये पर रहा था, लेकिन शनिवार से जीरकपुर के होटल में कमरा लेकर रह रहा था। पता चला कि इस दौरान उसकी दोस्ती बलटाना निवासी एक लड़की से हो गई थी।
शिखर उससे शादी करना चाहता था। दूसरी ओर लड़की ने शिखर को लेकर अपने परिजनों से बात की। लड़की के परिजनों से शादी से इनकार कर दिया। गर्लफ्रेंड के शादी से इनकार करने से आहत होकर उसने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली।

शनिवार को शिखर ने एक होटल में लिया था कमरा
मैनेजर ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, शिखर ने शनिवार अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे स्थित इमेज होटल में रहने गया था। होटल मैनेजर ने रविवार रात डिनर के बारे में पूछने के लिए शिखर के रूम में कॉल की। शिखर ने फोन रिसीव नहीं किया। इस पर मैनेजर ने एक वेटर को शिखर के रूम में भेजा।
इस दौरान शिखर बेड के पास जमीन पर बेसुध पड़ा है। वेटर ने इसकी सूचना मैनेजर को दी। मैनेजर ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शिखर को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है।
जांच में सामने आया है कि होटल रमाडा में काम करने वाले शिखर ने सल्फास खाकर खुदकुशी की है, जिसकी पुष्टि डॉक्टरों ने की है। लड़की के शादी से इनकार करने से वह मानसिक रूप से परेशान था।
-नरिंदर कुमार, जांच अधिकारी, जीरकपुर पुलिस स्टेशन