फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sugarcane laden trolley crushes delivery boy in Yamunanagar

Yamunanagar: गन्ने से लदी ट्राली ने डिलीवरी ब्वॉय को कुचला, भीषण हादसा देख रो पड़ीं राह चलती महिलाएं

Thu, 02 Mar 2023 07:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 02 Mar 2023 07:47 PM IST
सार

जब यह हादसा हुआ तो वहां से कुछ महिलाएं गुजर रही थीं। उन्होंने हादसे को अपनी आंखों से देखा। कर्ण की हालत को देखकर वह रोने लगीं। महिलाओं ने बताया कि ट्राली काफी दूर तक घसीटते ले गई। ट्राली का पहिया ऊपर से निकल जाने से युवक का पेट फट गया था।

विज्ञापन
Sugarcane laden trolley crushes delivery boy in Yamunanagar
घटनास्थल पर पड़ी स्कूटी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुनानगर के कन्हैया साहिब चौक पर गन्ने से भरी ट्राली ने बाइक सवार जोमेटो के डिलीवरी ब्वॉय को कुचल दिया। गन्ने से भरी ट्राली उसके ऊपर से गुजर गई। आरोपी ट्रैक्टर चालक उसे काफी दूर तक घसीटते ले गया। गंभीर हालत में उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहां ले जाने से पहले ही 32 वर्षीय कर्ण ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लक्ष्मी गार्डन निवासी कर्ण काफी समय से जोमैटो में काम करता था। एक्टिवा पर कंपनी के सामान की होम डिलीवरी करता था। गुरुवार दोपहर वह जोमैटो से सामान की होम डिलीवरी करने जगाधरी की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह कन्हैया साहिब चौक पर राज अस्पताल के सामने पहुंचा तो जगाधरी की तरफ से आ रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने कर्ण को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया। एक्टिवा नीचे फंसने से ट्रैक्टर चालक उसे काफी दूर तक घसीटते ले गया। एंबुलेंस की मदद से उसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सड़क पर रोने लगीं राह चलती महिलाएं
जब यह हादसा हुआ तो वहां से कुछ महिलाएं गुजर रही थीं। उन्होंने हादसे को अपनी आंखों से देखा। कर्ण की हालत को देखकर वह रोने लगीं। महिलाओं ने बताया कि ट्राली काफी दूर तक घसीटते ले गई। ट्राली का पहिया ऊपर से निकल जाने से युवक का पेट फट गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed