{"_id":"5cf3b1d1bdec220791792fa1","slug":"sub-inspector-shot-himself-in-jalandhar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर कार में बैठकर सब इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, वजह तलाश रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर के बाहर कार में बैठकर सब इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, वजह तलाश रही पुलिस
Sun, 02 Jun 2019 05:01 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 02 Jun 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
जालंधर में एक सब इंस्पेक्टर ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। माडल हाउस में शनिवार देर रात हुई घटना के कारण का तो अभी तक पता नहीं चल सका है। पहले माना जा रहा था कि रिवाल्वर से अचानक गोली चलने से मौत हुई है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच के बाद मामला आत्महत्या का निकला। जांच में अभी इतना पता चला है कि सब इंस्पेक्टर ने अपने घर के बाहर कार में बैठकर खुद को गोली मारी थी।
मृतक की पहचान विपिन कुमार के रूप में हुई है। विपिन कुमार सीआईए स्टाफ देहात में तैनात थे। सूचना के बाद एडीसीपी सिटी 2 परमिंदर सिंह भंडाल समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे व जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
एडीसीपी भंडाल ने बताया कि विपिन कुमार ने देर रात करीब डेढ़ बजे घर के बाहर खड़ी कार में बैठकर खुद को गोली मार ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर लोग बाहर आए और पुलिस को सूचित किया। आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन