फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sub inspector attempt to suicide at police station

थाने में एएसआई ने खाया जहर, हालत गंभीर

Mon, 16 Feb 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद/भूना
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद/भूना Updated Mon, 16 Feb 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
sub inspector attempt to suicide at police station

एएसआई एवं भूना थाने के पूर्व एमएचसी लालचंद ने सोमवार सुबह थाना परिसर में ही जहर का सेवन करके आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना हरियाणा के फतेहाबाद/भूना की है। गंभीर हालत में उसे सामान्य अस्पताल फतेहाबाद में दाखिल करवाया गया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ जाने के कारण उसे फतेहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन


निजी चिकित्सक ने एएसआई की नाजुक हालत के कारण हिसार के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक एएसआई जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा था। सूचना मिलते ही डीएसपी विजय जाखड़, एसएचओ सिटी फतेहाबाद जुगल किशोर, एसएचओ भूना सुरेन्द्रा सहित भारी संख्या पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एएसआई एवं भूना थाना के एमएचसी लालचंद का करीब दस दिन पूर्व भूना से फतेहाबाद तबादला कर दिया गया था। भूना थाना में एमएचसी के पद पर जयबीर को तैनात किया गया था, लेकिन लाल चंद अभी भूना से रिलीव नहीं हुआ था तथा न ही वर्तमान एमएचसी को थाने का कार्यभार सौंपा गया था। लाल चंद पिछले 5 दिनों से बुखार की चपेट में था, जो लगातार थाने में ही रहकर उपचार करवा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारियों को जहर पीने की बाती कही

लोगों के अनुसार बुखार पीड़ित होने के बावजूद भी लालचंद का घर न जाना पारिवारिक कलह की ओर संकेत कर रहा है। सोमवार सुबह करीब  पौने 9 बजे लाल चंद ने संदिग्ध परिस्थतियों में किसी मामले में बरामद की गई घास जलाने वाली ग्रामोसोन कीट नाशक का गिलास भरकर पी लिया और लड़खड़ाता हुआ नीचे उतरा और पुलिस कर्मचारियों को जहर पीने की बाती कही।

जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया और उल्टी करने व सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरंत उसे फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल  में लाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर होने के कारण परिजन प्राइवेट अस्पताल ले गए तथा उसके बाद उसे फतेहाबाद से हिसार रेफर कर दिया गया।

इस संबंध में जब भूना थाना प्रभारी सुरेंद्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एएसआई लालचंद ने जहर का सेवन तो किया है लेकिन इसके कारणों का पता नहीं चला है और उसका हिसार के अस्पताल में उपचार चल रहा है।

सिवाच अस्पताल फतेहाबाद के संचालक विरेंद्र सिवाच ने कहा कि भूना थाना के पुलिस कर्मचारी को दाखिल करवाया गया था, जिसने कीटनाशक का सेवन किया हुआ था। कीटनाशक पीने के बाद किडनी फेल होने की संभावना बनी रहती है, इसलिए उसे गंभीर हालत को देखते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed