फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   student sexually assaulted by Woman teacher

ब्लैकमेल कर छात्र से हवस मिटाती थी टीचर

Sun, 19 Oct 2014 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 19 Oct 2014 10:38 PM IST
विज्ञापन
student sexually assaulted by Woman teacher

महिला टीचर द्वारा एक किशोर छात्र का शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। छात्र को पहले शराब पिलाई गई और महिला अध्यापक के भाईयों ने उसकी अश्लील फिल्म बनाई। घ्ाटना पंजाब के लुधियाना की है।

विज्ञापन


आरोपी एक वर्ष तक छात्र को चाकू की नोक पर ऐसा करने के लिए ब्लैक मेल करते रहे। किशोर ने किसी तरह हिम्मत दिखा सारी बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने इसकी शिकायत थाना डिवीजन पांच की पुलिस को दी।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने महिला अध्यापक और उसके भाई माधव और राघव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने किशोर छात्र की मेडिकल जांच भी करवा ली है। थाना डिवीजन पांच में तैनात जांच अधिकारी एएसआई बलजिंदर सिंह ने कहा कि छात्र इलाके में ही स्थित एक स्कूल में पढ़ाई करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाईयों की मदद से छात्र का यौन शोषण

student sexually assaulted by Woman teacher

जांच अधिकारी के अनुसार पीड़ित छात्र बस स्टैंड के पास स्थित एक इलाके में किराए के मकान में रहता था। मकान मालकिन उसे पढ़ाने के लिए अपने पास बुला लेती थी। करीब एक वर्ष पहले उसने किशोर छात्र को अपने लैपटॉप पर ब्लू फिल्म दिखानी शुरू कर दी। इसी दौरान महिला टीचर ने छात्र को उकसाना शुरू कर दिया।

जब वह मना करता था उससे यह काम चाकू की नोक पर करवाया जाता। इसके बाद महिला ने अपने भाइयों की मदद से किशोर छात्र को शराब पिलाई और उसके बाद छात्र की अश्लील फिल्म बना ली। यह सिलसिला एक वर्ष तक चलता रहा। कुछ समय पहले छात्र के परिवार वालों के पास उसकी ब्लू फिल्म पहुंची तो वह हैरान रह गए।

इस पर छात्र ने सारी बात अपने परिवार वालों को बता दी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी बलजिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी महिला टीचर और उसके भाइयों की तलाश में जुटी हुई है। तीनों अभी फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed