{"_id":"5c7ebe29bdec2213e76c1363","slug":"student-committed-suicide-in-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से तंग आकर छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक से तंग आकर छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
Wed, 06 Mar 2019 12:41 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल के पूंडरी क्षेत्र में गांव के ही एक युवक से तंग आकर बीए की छात्रा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बीपीएड छात्र के खिलाफ छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी कॉलेज में पढ़ती थी।
विज्ञापन
मंगलवार रात करीब दो बजे दीवार फांदकर गांव का ही एक युवक उसके घर के अंदर घुस आया। उन्होंने लड़के को पकड़कर पुलिस को सौंपकर दिया और वह सो गए। सुबह जब उसकी पत्नी ऊपर सो रही बेटी के कमरे में गई तो उसने पंखे से अपनी चुन्नी का फंदा लगाया हुआ था। पड़ोसी की मदद से उसे नीचे उतारा गया, तब तक उसकी सांस चल रही थी।
विज्ञापन
बाद में जैसे ही परिजनों ने वाहन का प्रबंध किया और उसे डॉक्टर के पास ले जाने लगे तभी उसकी मौत हो गई। आरोप है कि उसकी लड़की ने समाज में शर्म के मारे और युवक के बार-बार तंग करने के चलते आत्महत्या कर ली है। थाना पूंडरी प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन