फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   student beaten by principal in Bhattumandi school of fatehabad

प्रिंसिपल ने लाइन में खड़ा करके छात्रों को डंडे से पीटा, वायरल हुआ वीडियो...जांच के आदेश जारी

Thu, 31 Jan 2019 09:41 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद/भट्टू (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद/भट्टू (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 31 Jan 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
student beaten by principal in Bhattumandi school of fatehabad
सांकेतिक तस्वीर

सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल रामभतेरी का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो छात्रों को लाइन में खड़ा करके बहुत ही बेदर्दी से उन पर डंडे बरसा रही हैं। मामला चार-पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। जब प्रिंसिपल रामभतेरी छात्रों को लाइन में खड़ा कर डंडे बरसा रही थी तो किसी ने वीडियो बना लिया और बाद में व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया। मामला हरियाणा के फतेहाबाद के भट्टूमंडी का है।

विज्ञापन


छात्रों ने भी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जाकर प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत दी। छात्रों ने आरोप लगाए कि प्रिंसिपल ने उनकी पिटाई के साथ उन्हें जातिसूचक अपशब्द भी कहे। छात्र 11वीं कक्षा के बताए गए हैं। 27 छात्रों ने शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। छात्रों ने कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो स्कूल छोड़ देंगे। जिसके चलते बीईओ ने इस मामले में दो अन्य स्कूलों के प्रिंसिपलों की कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी शशि प्रकाश को दी शिकायत में पीड़ित छात्रों ने बताया कि कुछ दिन पहले स्कूल प्रिंसिपल रामभतेरी ने बिना किसी बात के अनेक छात्रों को लाइन में खड़ा कर दिया और एक-एक करके सभी विद्यार्थियों को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि प्रिंसिपल डंडे से उनकी पिटाई करते समय कुछ छात्रों को जातिसूचक अपशब्द भी बोल रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर स्कूल प्रिंसिपल रामभतेरी ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि मामला कई दिन पुराना है, इसलिए उसे सही से तो याद नहीं है कि उसने छात्रों की पिटाई क्यों की थी, लेकिन शायद आपस में झगड़ रहे छात्रों को कंट्रोल करने के लिए ही उसने छात्रों पर सख्त रवैया अपनाया था। प्रिंसिपल ने जातिसूचक अपशब्द कहने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। 

उन्होंने तो ये भी कहा कि अभी तक उन्होंने ये वायरल वीडियो देखी नहीं है। लेकिन जांच कमेटी जब उनसे पूछताछ करेगी तो वो अपना पक्ष उनके सामने ही रखेगी। बहरहाल इस जांच कमेटी में गांव किरढान के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल रजनीश गर्ग व ढांड के प्रिंसिपल दीपक गुप्ता को शामिल किया गया है। यह जांच कमेटी आगामी तीन दिनों में जांच रिपोर्ट देगी।

प्रिंसिपल रामभतेरी के खिलाफ स्कूल के ही कुछ छात्रों ने पिटाई करने व जातिसूचक अपशब्द कहने का आरोप लगाया है। इस मामले में दो प्रिंसिपल की कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए हैं। कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।- शशिप्रकाश, खंड शिक्षा अधिकारी, भट्टूकलां ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed