फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   strategy to murder national shooter sukhmanpreet singh

हत्यारों से ऐसे जाल बिछाया था नेशनल शूटर को मारने के लिए

Sun, 27 Sep 2015 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली Updated Sun, 27 Sep 2015 11:40 AM IST
विज्ञापन
strategy to murder national shooter sukhmanpreet singh

हत्यारों ने बेहद सोच समझ कर पूरे प्लान के साथ सुप्रीम कोर्ट के वकील सुखमनप्रीत का मर्डर किया। हत्यारे का जाल सिप्पी के घर के बाहर से शुरू हो जाता था। हत्यारों को सिप्पी के घर से बाहर जाने की लोकेशन मिल जाती थी। इसके बाद हत्यारों की टीम सिप्पी की हर गतिविधियों पर नजर रखती थी।

विज्ञापन


सिप्पी की लोकेशन हत्यारे एक महीने से ट्रैप कर रहे थे। सिप्पी हत्याकांड में युवती के साथ उसके एक दोस्त पर भी पुलिस को शक है। सूत्रों की मानें तो हत्याकांड में युवती के दोस्त की अहम भूमिका है। लेकिन युवती और उसके दोस्त के खिलाफ अहम सबूत न मिलने के कारण पुलिस हाथ डालने से बच रही है। क्योंकि युवती का दोस्त भी एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखता है।
विज्ञापन


पुलिस की पूरी कहानी युवती और सीसीटीवी फुटेज में उसके  साथ दिखने वाले उसके दोस्त के इर्द-गिर्द घूम रही है। पुलिस युवती के चंडीगढ़ वाले दोस्त को सिप्पी का करीबी मानकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिप्पी के नौकर को किया राउंडअप, लोकेशन बताने का शक

strategy to murder national shooter sukhmanpreet singh

पुलिस ने सिप्पी के कुछ करीबी दोस्तों और नौकर को राउंडअप किया था। पुलिस को लग रहा है कि कहीं सिप्पी मर्डर के शक के दायरे में आई युवती का दोस्त पहले से नेशनल शूटर सिप्पी का करीबी दोस्त न रहा हो। जबकि, वारदात के बाद के सीसीटीवी फुटेज में युवती के साथ एक युवक भी दिखाई दे रहा था।

पुलिस सूत्रों की मानें तो सिप्पी की हत्या करने के बाद हत्यारे युवती के दोस्त की गाड़ी में ही सवार होकर भागे हैं। पुलिस ने सिप्पी की लोकेशन लीक करने के शक में शनिवार को उसके नौकर को राउंडअप कर पूछताछ कर रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारी मुंह नहीं खोल रहे हैं।

सिप्पी के फोन में अज्ञात नंबर से कॉल

strategy to murder national shooter sukhmanpreet singh

सूत्रों का मानें तो पुलिस सीसीटीवी में आई संदिग्ध युवती के बेहद करीब पहुंच गई है। दरअसल, सिप्पी के फोन में अज्ञात नंबर से इनकमिंग कॉल की डिटेल्स निकली है। इसमें सेक्टर-19 स्थित मार्केट से आई कॉल पर पुलिस की जांच आकर रुक गई है।

पुलिस ने उस नंबर पर कॉल किया तो पता चला कि वह सेक्टर-19 में रेहड़ी पर महिलाओं से संबंधित सामान बेचता है। इसके बाद सिप्पी के नंबर पर कॉल करने का कारण पूछा गया।

उसने बताया कि फोन किसी युवती ने किया था। लेकिन उसको यह नहीं पता है कि युवती ने किस नंबर कर कॉल की थी। इसके बाद पुलिस ने उस युवक को तीन युवतियों की फोटो दिखाई। उसने युवक ने कॉल करने वाली युवती की शिनाख्त की है। 

फेसबुक से रखी सिप्पी के विदेशी दौरे पर नजर

strategy to murder national shooter sukhmanpreet singh

सूत्रों के मुताबिक हत्यारों ने फेसबुक के माध्यम से सिप्पी के विदेशी दौरे पर नगर रखी। सिप्पी का फेसबुक अकाउंट 17 सितंबर को अंतिम बार अपडेट हुआ था। इससे सिप्पी के देश आने की लोकेशन का पता चल गया था। इसके बाद उन्होंने प्लानिंग बनाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। सिप्पी मर्डर का डंप डाटा पुलिस ने दोबारा से लिया है। हालांकि, एक बार पहले भी केस से जुड़ा डंप डाटा लिया गया था।

पुलिस ने किया सीन आफ क्राइम क्रिएच
दूसरी तरफ सूत्रों की मानें तो पुलिस ने केस में दो लोगों को राउंडअप किया है। उनको लेकर पुलिस ने सीन आफ क्राइम क्रिएट किया। इस दौरान पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।

यह है मामला
रविवार देर रात सेक्टर 27 में स्थित पार्क के अंदर सुप्रीम कोर्ट के वकील और नेशनल शूटर मोहाली निवासी सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू का शव पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया था। उसके शरीर पर चार गोलियां मारी गई थीं। जिसके कारण सुखमनप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई थी। चंडीगढ़ पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी परमिंदर सिंह और उनकी टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed