{"_id":"f55030b81c70f66627f54a62e5e2c58f","slug":"stone-throwing-in-plaza-by-illegal-street-vendors","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध फेरी वालों ने किया प्लाजा में पथराव, हड़कंप मचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध फेरी वालों ने किया प्लाजा में पथराव, हड़कंप मचा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 28 Apr 2014 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-17 स्थित प्लाजा में अवैध फड़ी और फेरी लगाने वालों ने एक बार फिर हंगामा किया। एक ग्राहक को चश्मा बेचने को लेकर दो फेरी लगाने वाले उलझ गए और एक दूसरे पर पथराव किया।
विज्ञापन
इससे प्लाजा में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस तब पहुंची जब ज्यादातर फेरी और फड़ी लगाने वाले अपना सामान समेट कर भाग गए।
इससे पहले फरवरी में एक फड़ी लगाने वाले ने गुड़गांव के कमिश्नर से हाथापायी की थी। तब भी प्लाजा में अतिक्रमण का मुद्दा गर्माया था मगर फिर भी अवैध फड़ियां लगने का क्रम जारी है।
विज्ञापन
एक महिला पर मामला दर्ज
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वेलडन ओपटिकल के बाहर बरामदें में खिलौने और सीडी बेच रही महिला भाग नहीं सकी। पुलिस ने उसका सामान जब्त कर लिया और उसके खिलाफ रास्ता रोकने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में महिला को जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
कार्रवाई नहीं करते निगम के दस्ते
नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते की सुबह से लेकर शाम तक प्लाजा में ड्यूटी कागजों में लगी हुई है। इसके लिए एक इंस्पेक्टर और अन्य स्टाफ नियुक्त है मगर इस टीम की ओर से कार्रवाई न होने से फेरी और फड़ी वाले अपनी दुकानें यहां सजा लेते हैं।