फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   stone pelting and shootout in two groups after dispute at bernala of punjab

डेरे की गद्दी के लिए दो गुटों में फायरिंग, दो लोगों की मौत 6 घायल

Sun, 14 May 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब) Updated Sun, 14 May 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
stone pelting and shootout in two groups after dispute at bernala of punjab
बवाल के बाद बिखरे पड़े पत्‍थर - फोटो : अमर उजाला
जरा सी बात पर विवाद हुआ और दो गुटों में गोलियां चली गई। बरनाला के कस्बा तपा में डेरा परमानंद की गद्दी हथियाने के लिए शुक्रवार को दो गुटों में हुए खूनी लड़ाई में गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटनास्थल पर लापरवाही बरतने वाले थाना तपा के प्रभारी संजीव गोयल को जिला पुलिस मुखी बलजोत सिंह राठौर ने तुरंत मुअत्तल कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डेरे की गद्दी पर काबिज महंत हेमंत दास उर्फ माधो दास के समर्थकों और गद्दी पर दावा जता रहे महंत गोपाल दास के समर्थकों के बीच शुक्रवार सुबह झड़प हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ईंटें और पत्थर बरसाए। इसी बीच महंत हेमंत दास के समर्थकों ने फायरिंग शुरू कर दी। महंत गोपाल दास के भाई लक्ष्मी दास और गुलाम राम को गोलियां लगीं। उन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल तपा में दाखिल करवाया गया, जहां से उन्हें सिविल अस्पताल बरनाला रेफर कर दिया गया। वहां दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बार-बार फोन करने के बाद भी थाना तपा के प्रभारी संजीव सिंगला 45 मिनट के बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर एकत्र भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पत्थरबाजी हुई, फिर फायरिंग

stone pelting and shootout in two groups after dispute at bernala of punjab
डेरे की गद्दी के लिए खूनी संघर्ष
मामले की जांच की रहे एसपीडी स्वर्ण खन्ना ने बताया कि इस डेरे के पास करीब 300 एकड़ जमीन है। काबिज गुट महंत हेमंत दास परमानंद महंत के भतीजे हैं। दूसरी ओर महंत गोपाल दास दिवंगत महंत परमानंद के दोहते हैं।

दोनों गुटों में डेरे की गद्दी पर काफी समय से विवाद चल रहा था, जो शुक्रवार को खूनी टकराव में बदल गया। इस मामले में हिम्मत कुमार उर्फ माधो, रघुनंदन दास, रमेश्वर दास, वरिंदर कुमार उर्फ विंदरी, रमेश कुमार, दियाल दास, गोविंद दास, भुवनेश्वर दास उर्फ सुदामा, कपिल कुमार के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि हालात नहीं बिगड़ने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed