{"_id":"5b71da2b42c792420976b5c3","slug":"stf-caught-drug-smugglers-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर पहुंचाते थे नशे की खेप, एसटीएफ ने मारा छापा तो खुली रह गई आंखें, भुक्की बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर-घर पहुंचाते थे नशे की खेप, एसटीएफ ने मारा छापा तो खुली रह गई आंखें, भुक्की बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Updated Tue, 14 Aug 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
एसटीएफ की पकड़ में आए आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एयरपोर्ट रोड पर स्थित टीडीआई कालोनी के पास से दो ऐसे नशा तस्करों को दबोचा है जो विभिन्न इलाकों में अपनी कार में जाकर अन्य सामानों की तरह भुक्की की होम डिलीवरी करते थे। आरोपी कार में बोरियों में छिपाकर 52 किलो भुक्की ले जा रहे थे। आरोपियों की पहचान मंगा सिंह निवासी गो थाना सदर खन्ना और कुलबीर सिंह निवासी ऊंचा जटाना जिला फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है। आरोपियों को सोमवार अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
ऐसे पकड़ में आए आरोपी
जानकारी के मुताबिक एसटीएफ को सूचना मिली थी कि दो आरोपी जीरकपुर साइड से भुक्की तस्करी करने मोहाली की ओर आ रहे हैं। इससे एसटीएफ की टीमें सक्रिय हो गईं थी। एसटीएफ के सब-इंस्पेक्टर आरडी शर्मा ने बताया कि इसी बीच उनकी टीम एएसआई हरभजन सिंह की अगुवाई में टीडीआई कालोनी के पास पहुंच गई। जैसे ही गाड़ी आई एसटीएफ टीम ने उसे रोका लिया। गाड़ी की तलाशी ली तो उससे भुक्की बरामद हुई।
पेशे से ट्रक ड्राइवर, मुनाफा देख जुट गया कारोबार में
आरोपी मंगा सिंह ने बताया कि वह पेशे से ट्रक ड्राइवर है। पांच हजार रुपये प्रति चक्कर के हिसाब से कुलबीर की गाड़ी चलाता है। मोटे पैसे के चक्कर में उक्त लोगों के चक्कर में आ गया था। इसके बाद वे इस कारोबार में कूद गया था और पुलिस की पकड़ में आ गया।
विज्ञापन
राजस्थान से ट्रक में लाते थे, आगे कार में करते थे सप्लाई
आरोपियों ने बताया कि वह राजस्थान से भुक्की लेकर आते थे। वे वहां से 2500 रुपये किलो के हिसाब से खरीदते थे यहां आकर 3500 से 4500 रुपये तक बेचते थे। डेराबस्सी तक ट्रक में भुक्की लाते थे। आगे सख्ती आदि ज्यादा होने के चलते वह गाड़ी से ही सप्लाई करने जाते थे। एसटीएफ अब आरोपियों की पोल खोलने में जुट गई है। एसटीएफ को उम्मीद है कि जल्दी ही कुछ नए राज खुलेंगे।
सूचना तुरंत एसटीएफ को दें
एसटीएफ ने लोगों से अपील की है कि किसी को भी नशा तस्करों के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत उन्हें सूचित किया जाए। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।