फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sterilization Case in Mahendragarh, Haryana

एक और नसबंदी कांड: 60 को बेहोश कर, नसबंदी 30 की

Fri, 14 Nov 2014 08:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़ Updated Fri, 14 Nov 2014 08:38 AM IST
विज्ञापन
Sterilization Case in Mahendragarh, Haryana

छत्तीसगढ़ नसबंदी कांड के बाद एक और ऐसा ही कांड सामने आया है। इस बार मामला हरियाणा के महेंद्रगढ़ का है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में सरकारी अस्पतालों में संसाधनों का अभाव और नसबंदी शिविरों में बरती जाने वाली लापरवाही से महिलाओं की मौत का मामला देश भर में चर्चा का मुद्दा बना है, इसके बावजूद राज्य सरकारें कोई सबक लेती नहीं दिख रही।

अब महेंद्रगढ़ में सामान्य अस्पताल में आयोजित नसंबदी कैंप में आई 60 महिलाओं को बेहोशी (एनेस्थिसिया) का इंजेक्शन दे दिया गया, लेकिन ऑपरेशन केवल 30 महिलाओं के ही किए गए।
विज्ञापन

लापरवाही की हद, जमीन पर लिटा दिया

Sterilization Case in Mahendragarh, Haryana

मामले में लापरवाही की हद तो तब हो गई जब बेड खाली होने के बावजूद ऑपरेशन के बाद महिलाओं को खेल ग्राउंड में जमीन पर ही लेटा दिया गया।

चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ की इस लापरवाही पर महिलाओं के साथ आए तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। इसकी सूचना पर मीडियाकर्मी पहुंचे तो चिकित्सालय स्टाफ ने महिलाओं को बेड पर शिफ्ट किया।

महिलाओं की तबीयत बिगड़ी

Sterilization Case in Mahendragarh, Haryana

उधर जिन महिलाओं के ऑपरेशन नहीं हो पाए थे, उन्हें अगले शिविर में आने का कह लौटा दिया गया। हालांकि इनमें से कई महिलाओं की तबियत बिगड़ गई और उन्हें उल्टियां होने लगी थी।

परिजनों ने आरोप लगाया कि व्यवस्था नहीं थी इंजेक्शन नहीं लगाने चाहिए थे। चिकित्सालय प्र्रशासन ने पूरे मामले पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश (एक दिन में 30 से अधिक ऑपरेशन नहीं किए जा सकते)  का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed