{"_id":"9181b730df6e732722e3f6c1db91f2ff","slug":"step-mother-drowned-hot-water-on-handicape-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेली मां ने अपंग लड़की पर डाला खौलता पानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सौतेली मां ने अपंग लड़की पर डाला खौलता पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 14 Jul 2014 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेज-11 रेलवे लाइन के पास स्थित जगतपुरा कालोनी में एक महिला द्वारा नि:शक्त 16 वर्षीय बेटी पर खौलता हुआ पानी डाल दिया। खौलता पानी शरीर पर गिरने से काफी हिस्सा जल गया।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के बाद महिला और उसका पति मौके से भाग गए। पड़ोसियों ने पुलिस की मदद से लड़की को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक नि:शक्त लड़की पर खौलता पानी डालने वाली महिला उसकी सौतेली मां है। उसकी मां की मृत्यु हो चुकी है। पिता मोहम्मद अंसारी ने मनीषा के साथ दूसरा विवाह किया है।
विज्ञापन
दूसरी पत्नी से उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। रविवार को पीड़ित लड़की को किसी बात पर उसकी सौतेली मां डांटने लगी और गुस्से में आकर उस पर गर्म पानी डाल दिया, जिससे वह दर्द से तड़पती हुई जमीन पर गिर गई।