फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   step father rape with his daughter

मां मायके गई तो सौतेले पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म

Sat, 08 Apr 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा) Updated Sat, 08 Apr 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
step father rape with his daughter
सौतेले पिता ने किया नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : Demo Pic
एक पिता ने अपनी ही बेटी से ऐसी हरकत कर डाली जिसे किसी के लिए सोचना तक भी गुनाह है। ये घटना हरियाणा के नारनौल की है।  शहर के महेंद्रगढ़ रोड स्थित एक कालोनी में शुक्रवार को एक नाबालिग बच्ची से सौतेले पिता द्वारा दुष्कर्म करने मामला सामने आया है। सूचना पर शहर थाना से कार्यवाहक प्रभारी मीनाक्षी देवी व महावीर चौकी प्रभारी नवल किशोर मौके पर पहुंचे और बच्ची से पूछताछ की। इसके बाद डीएसपी महेश कुमार भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


बच्ची की मां घर पर नहीं होने के कारण पुलिस बच्ची को अपने साथ थाने ले आई। नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। देर शाम तक बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा था। पुलिस के अनुसार नाबालिग बच्ची की मां वीरवार को अपने मायके गई  हुई थी। शुक्रवार सुबह बच्ची स्कूल गई  हुई थी। सुबह करीब ग्यारह बजे बच्ची का सौतेला बाप गाड़ी लेकर उसे लेने के लिए स्कूल पहुंच गया और उसे घर चलने की बात कही।
विज्ञापन


लेकिन बच्ची ने घर जाने से  मना कर दिया। इस पर सौतेले बाप ने अपने पास घर की चाबी नहीं होने और कुछ सामान घर के अंदर रखने की बात कहकर स्कूल से घर लेकर आ गया। बच्ची घर के अंदर जाकर जैसे ही कपड़े बदलने लगी तो सौतेले बाप ने उसके साथ दुष्कर्म किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची ने मचाया शोर तो गेट तोड़ भागा पिता

step father rape with his daughter
सौतेले पिता ने किया नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : Demo Pic
नाबालिग बच्ची मौका पाकर अर्धनग्न अवस्था में ही बाहर निकलकर कमरे का दरवाजा बंद कर मकान के ऊपर रह रहे किराएदारों के पास पहुंची और अपनी आपबीती बताई। इसके बाद किराए पर रह रही महिलाओं ने अपने पति को घटना की जानकारी दी। महिला के पति ने मकान के सामने रह रहे लोगों को फोन द्वारा ही इसकी सूचना दी। इसके बाद शोरशराबा शुरू हो गया।

बच्ची के सौतेले बाप शोरशराबा सुन और मामले की गंभीरता को देखते हुए दरवाजे की जाली को तोड़कर अंडरवियर में अपनी गाड़ी में बैठकर फरार हो गया। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर शहर थाना से कार्यवाहक प्रभारी मीनाक्षी देवी व महावीर  चौकी प्रभारी नवल किशोर मौके पर पहुंचे और बच्ची से पूरे मामले की जानकारी हासिल की। 

इस दौरान पुलिस ने बच्ची के पिता से बात कर घटना की पूरी जानकारी दी। लेकिन उसने इस मामले में हस्तक्षेप करने से मना कर दिया। हालांकि पुलिस के दबाव में पिता ने कुछ ही देर में थाने पहुंचने की बात कही, लेकिन वह नहीं पहुंचा।

सौतेले पिता का दस वर्षों से घर में है आना-जाना

step father rape with his daughter
सौतेले पिता ने किया नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : demo pic

कालोनीवासियों ने बताया कि सौतेले बाप का पिछले दस वर्षों से उसके घर आना-जाना है। परंतु नाबालिग बच्ची की मां वीरवार को घर से बाहर गई हुई थी। बच्ची घर में अकेली थी। अकेली बच्ची को घर में पाकर सौतेला पिता के मन में हैवानियत जाग उठी  और उसने बच्ची को स्कूल से घर ले आया। इसके बाद नाबालिग के साथ दुष्कर्म  किया।

डीएसपी की मौजूदगी बच्ची को ले जाया गया थाने
घटना के बाद पहुंची पुलिस ने नाबालिग बच्ची से जानकारी हासिल कर उसकी मां को फोन के माध्यम से मामले की पूरी जानकारी दी। इस पर बच्ची की मां ने कहा कि कुछ घंटे में घर पहुंचने पर बच्ची से बात कर ही शिकायत देगी। जिस पर पुलिस ने अपने  उच्चाधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद डीएसपी महेश कुमार मौके पर पहुंचे और बच्ची से मामले की जानकारी ली और उसके परिजन पहुंचने तक बच्ची को थाने ले जाने की बात कही। 

बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज लिया है। बच्ची मेडिकल कराया जा रहा है।
मीनाक्षी देवी, कार्यवाहक प्रभारी, शहर थाना, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed