{"_id":"5d4da99e8ebc3e6ce47b2e95","slug":"step-father-murdered-5-year-old-daughter-in-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेले पिता ने पांच साल की बेटी को मार डाला, बचने के लिए अपनाया ये तरीका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सौतेले पिता ने पांच साल की बेटी को मार डाला, बचने के लिए अपनाया ये तरीका
Sat, 10 Aug 2019 12:38 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा जिले के गांव बंगी दीपा में सौतेले पिता ने शुक्रवार को मासूम पांच वर्षीय बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी और जुर्म को छिपाने के लिए शव को गांव के छप्पड़ में फेंक दिया। घटना के बारे में पुलिस ने जांच की तो पता बच्ची की हत्या करने का आरोपी उसका पिता संदीप सिंह निकला। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना रामा में हत्या का केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसएसपी नानक सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि गांव बंगी दीपा सिंह निवासी संदीप सिंह की दो वर्ष पहले ही जसप्रीत कौर के साथ शादी हुई थी। जसप्रीत कौर की पहली शादी से एक लड़का और लड़की है। एसएसपी ने बताया कि संदीप अक्सर ही अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करता था।
विज्ञापन
संदीप ने कई बार पांच वर्षीय बेटी नीशू को जान से मारने की धमकी दी थी। शुक्रवार की तड़के उसने अपनी बच्ची की गला घोंट हत्या कर दी और शव को गांव के छप्पड़ में फेंक दिया। एसएसपी ने बताया कि संदीप ने अपने जुर्म को छिपाने के लिए घर में आकर शोर मचा दिया कि उनकी बच्ची को कोई अगवा कर ले गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर डीएसपी हरपाल सिंह ग्रेवाल ने पुलिस टीम समेत आस पास के एरिया में छानबीन की तो बच्ची का शव छप्पड़ से बरामद हुई। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने शव बरामद करने के बाद जब बच्ची के पिता संदीप से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना का सच बता दिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी संदीप के खिलाफ पुलिस ने थाना रामा में हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर किया है।