{"_id":"59f18e034f1c1b69678b7655","slug":"sonipat-brother-threatening-sister-under-19-cricket-team-player","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवक ने अपनी ही बहन को दी गोली मारने की धमकी, क्रिकेटर है लड़की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने अपनी ही बहन को दी गोली मारने की धमकी, क्रिकेटर है लड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Thu, 26 Oct 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
युवक ने अपनी ही बहन को मारने की धमकी
एक युवक ने अपनी ही बहन को गोली मारने की धमकी दी है। लड़की क्रिकेटर है और अंडर-19 टीम की खिलाड़ी है, पर भाई मारना चाहता है। मामला हरियाणा के सोनीपत का है। स्टेट लेवल की महिला क्रिकेटर का खेलना उसके भाई को अच्छा नहीं लगा। उसने बहन का खेल छुड़वाने के लिए गोली मारने की धमकी दी है।
महिला क्रिकेटर प्रदेश की अंडर-19 टीम में शामिल होकर टूर्नामेंट खेल चुकी है। भाई की धमकी के बाद कोई उसकी मदद नहीं कर रहा है, जबकि वह खेल में कैरियर बनाना चाहती है। उसने परिजनों से दूरी बनाकर पुलिस में शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
स्टेट लेवल की महिला क्रिकेटर ने सदर थाने में पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि वह कई बार प्रदेश की टीम में खेल चुकी है। लेकिन उसके भाई को उसका क्रिकेट खेलना पसंद नहीं है। वह उस पर खेल छोड़ने के लिए दबाव बनाता है और उसे खेलने पर गोली मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
इस कारण ही उसकी पढ़ाई छूट गई है और वह फिलहाल प्रैक्टिस भी नहीं कर रही है। क्योंकि वह प्रैक्टिस करने जाती है तो उसका भाई उसके साथ मारपीट करता है। वह क्रिकेट में कैरियर बनाने के साथ ही पढ़ना चाहती है।

Trending Videos
लड़की ने बताया, कोई मदद करने को तैयार नहीं
युवक ने अपनी ही बहन को मारने की धमकी
- फोटो : सांकेतिक चित्र
लड़की ने पुलिस को बताया कि वह साथी खिलाड़ियों व शिक्षकों को पूरी बात बता चुकी है, लेकिन उसकी किसी ने मदद नहीं की। इस कारण ही वह परिवार से अलग रहकर खेल रही है। वह घर जाती है तो उसके साथ मारपीट की जाती है, क्योंकि उसके भाई के सामने पिता व मां भी नहीं बोलते है। पुलिस फिलहाल उसकी शिकायत पर जांच कर रही है।
एक लड़की ने अपने भाई के खिलाफ शिकायत दी है कि वह उसे खेलने व पढ़ने नहीं देता है और गोली मारने की धमकी देता है। इस मामले में शिकायत दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी फिलहाल बीमार है, जिसके ठीक होते ही पूछताछ की जाएगी।
- दलबीर दांगी, एसएचओ सदर