{"_id":"639b677a56d62a25bb25f802","slug":"son-killed-elderly-father-in-kotkapura","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotkapura News: जायदाद के लालच में बेटे ने की 92 साल के पिता की हत्या, चुपके से कर दिया अंतिम संस्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kotkapura News: जायदाद के लालच में बेटे ने की 92 साल के पिता की हत्या, चुपके से कर दिया अंतिम संस्कार
Fri, 16 Dec 2022 12:01 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 16 Dec 2022 12:01 AM IST
सार
पुलिस ने मृतक किक्कर सिंह की विवाहित बेटी निर्मल कौर के बयान पर उसके भाई लखवीर सिंह के खिलाफ हत्या व लाश को खुर्द-बुर्द करने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के कोटकपूरा थाना सदर के गांव जीवनवाला में जायदाद के लालच में 92 वर्षीय पिता की हत्या कर अंतिम संस्कार किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने मृतक किक्कर सिंह की विवाहित बेटी निर्मल कौर के बयान पर उसके भाई लखवीर सिंह के खिलाफ हत्या व लाश को खुर्द-बुर्द करने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर किया है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में मोगा के गांव डेमरू कलां निवासी निर्मल कौर ने बताया कि उसके पिता किक्कर सिंह पिछले लंबे समय से गांव जीवनवाला में उसके भाई लखवीर सिंह के साथ रहते थे। दो दिन पहले जब वह मायके आई थी तो पिता ने बताया कि लखवीर ने सारी जायदाद अपने नाम करवा ली है और अब जान से मारने की मंशा से मारपीट करता है और रोटी भी नहीं देता।
विज्ञापन
इसके बाद निर्मल कौर अपने ससुराल आ गईं। एक दिन सुबह के समय उसके गांव से किसी व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि उसके पिता की मौत हो गई है और सुबह पांच बजे अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।
विज्ञापन