फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Soldier thrown from moving train in Hoshiarpur of Punjab

Hoshiarpur News: चलती ट्रेन से सैनिक को फेंका, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, सिरमौर का रहने वाला

Tue, 28 Feb 2023 09:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 28 Feb 2023 09:42 PM IST
सार

गंभीर रूप से घायल सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) निवासी सचिन शर्मा ने बताया कि वह अंबाला से जम्मू जा रहा था। रास्ते में सुबह करीब तीन बजे वह जगा तो उसने देखा कि तीन लोग सवारियों के सामान के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे।

विज्ञापन
Soldier thrown from moving train in Hoshiarpur of Punjab
सचिन शर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के होशियारपुर जिले में दारापुर फाटक के करीब एक फौजी गंभीर रूप से घायल हालत में पड़ा मिला। ट्रेन में यात्रियों के सामान से कथित तौर पर छेड़छाड़ कर रहे तीन बदमाशों ने विरोध करने पर फौजी को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया। चलती ट्रेन से गिरे सिपाही को गंभीर हालत में टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत को देख डॉक्टरों ने उसे होशियारपुर के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया है। 

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) निवासी सचिन शर्मा ने बताया कि वह अंबाला से जम्मू जा रहा था। रास्ते में सुबह करीब तीन बजे वह जगा तो उसने देखा कि तीन लोग सवारियों के सामान के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। इस दौरान उक्त लोगों ने उसका बैग भी उठाने की कोशिश की। इस पर उसने विरोध किया तो वह तीनों उस पर टूट पड़े। मारपीट कर उन्होंने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। सुबह सैर करने निकले लोगों ने उसे घायल हालत में पड़ा देखा तो उसे टांडा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उसकी गंभीर हालत को देख होशियारपुर के सिविल अस्पताल भेज दिया गया। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


हत्या की नीयत से चढ़ा दी कार, चालक नामजद
उधर, जिले में ही हत्या की नीयत से कार से टक्कर मारने के आरोप में थाना हरियाना की पुलिस ने एक आरोपी को नामजद किया है। जानकारी के मुताबिक सुखविंदर सिंह निवासी ताजपुरकलां ने पुलिस को बताया कि वो बाइक पर जब गांव निक्कीवाल पहुंचा तो एक टेंपो को रास्ता देने के लिए एक तरफ रुक गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक कार चालक ने कथित तौर पर उसकी हत्या की नीयत से कार चढ़ाने का प्रयास किया। उसके मुताबिक इसके बाद उसे घायल हालत में पहले भूंगा के अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसे होशियारपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी चालक भूल्ला सिंह निवासी निक्कीवाल के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed