फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   snatching with old lady on chandigarh sector 20 park

सैर कर रही थी वृद्धा, युवक दौड़ता आया और छीन ले गया बालियां

Sun, 04 Sep 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 04 Sep 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
snatching with old lady on chandigarh sector 20 park
स्नैचिंग
बुजुर्ग महिला पार्क में सैर कर रही थी। अचानक सामने से एक युवक दौड़ता हुआ आया और बालियां छीनकर भाग गया। घटना चंडीगढ़ के सेक्टर 20 की है। घर जाकर महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर 20 निवासी सुशीला राणा (60) शनिवार सुबह करीब 5.15 बजे घर के पास बने पार्क में सैर के लिए गई थीं।
विज्ञापन


सुशीला पार्क में सैर कर रही थीं तभी करीब 25 साल का युवक उसके पास दौड़ता हुआ आया और उनके कानों से सोने की बालियां छीन कर ले गया। पीड़िता ने बताया कि बदमाश भागता हुआ पार्क के बाहर गया जहां पर उसका एक साथी मोटरसाइकिल पर इंतजार कर रहा था। दोनों बदमाश बाइक पर बैठ कर फरार हो गए। महिला मोटरसाइकिल का नंबर भी नोट नहीं कर पाईं।
विज्ञापन


सुशीला का कहना है कि वह इस वारदात से इतनी सहम गई थीं कि पार्क में मदद के लिए शोर भी न मचा पाईं। घर जाकर सुशीला ने परिजनों को सारी बात बताई और उन्होंने 100 नंबर पर फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने पीड़ित महिला के बयानों के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed