{"_id":"57cc3a3c4f1c1b0b5031727d","slug":"snatching-with-old-lady-on-chandigarh-sector-20-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैर कर रही थी वृद्धा, युवक दौड़ता आया और छीन ले गया बालियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैर कर रही थी वृद्धा, युवक दौड़ता आया और छीन ले गया बालियां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 04 Sep 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
स्नैचिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग महिला पार्क में सैर कर रही थी। अचानक सामने से एक युवक दौड़ता हुआ आया और बालियां छीनकर भाग गया। घटना चंडीगढ़ के सेक्टर 20 की है। घर जाकर महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर 20 निवासी सुशीला राणा (60) शनिवार सुबह करीब 5.15 बजे घर के पास बने पार्क में सैर के लिए गई थीं।
सुशीला पार्क में सैर कर रही थीं तभी करीब 25 साल का युवक उसके पास दौड़ता हुआ आया और उनके कानों से सोने की बालियां छीन कर ले गया। पीड़िता ने बताया कि बदमाश भागता हुआ पार्क के बाहर गया जहां पर उसका एक साथी मोटरसाइकिल पर इंतजार कर रहा था। दोनों बदमाश बाइक पर बैठ कर फरार हो गए। महिला मोटरसाइकिल का नंबर भी नोट नहीं कर पाईं।
सुशीला का कहना है कि वह इस वारदात से इतनी सहम गई थीं कि पार्क में मदद के लिए शोर भी न मचा पाईं। घर जाकर सुशीला ने परिजनों को सारी बात बताई और उन्होंने 100 नंबर पर फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने पीड़ित महिला के बयानों के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।