{"_id":"592d88c04f1c1bed1abdb5db","slug":"smuggler-on-the-border-stf-caught-5-kg-heroin","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्डर पर नशे की तस्करी, खेतों में दबा रखी थी 25 करोड़ की हेरोइन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बार्डर पर नशे की तस्करी, खेतों में दबा रखी थी 25 करोड़ की हेरोइन
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Wed, 31 May 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
सरहद से पच्चीस करोड़ की हेरोइन बरामद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ और एसटीएफ के संयुक्त आपरेशन दौरान सरहद से पांच किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। उक्त हेरोइन पाकिस्तान से आई थी और पाक तस्करों ने खेत में दबा कर रखी थी। यह घटना मंगलवार दोपहर बाद बीओपी दोना तेलु मल के पास घटी।
बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि दोना तेलु मल के पास सरहद पर लगी फेंसिंग पार खेत में हेरोइन दबी है। एसटीएफ और बीएसएफ ने संयुक्त आपरेशन दौरान खेत की तलाशी ली। खेत में खुदी हुई जगह को खोद कर देखा तो उसमें पांच किलोग्राम हेरोइन दबी बरामद हुई। उक्त हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 25 करोड़ रुपये आंकी गई है।
उक्त हेरोइन भारतीय तस्करों तक पहुंचाने के लिए पाक तस्करों ने खेत में दबा कर रखी थी। लेकिन एसटीएफ को इसकी भनक लग गई। बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि एसटीएफ ने किसी तस्कर को पकड़ा होगा उसकी निशानदेही पर हेरोइन बरामद की है। लेकिन एसटीएफ टीम अपने साथ किसी तस्कर को लेकर नहीं आई थी। मालूम हो कि अबोहर बीएसएफ सेक्टर से भी बीएसएफ ने एक किसान से एक किलो तीस ग्राम हेरोइन बरामद की है।