{"_id":"fb72cb68f385af69757c4a272b59b9cf","slug":"sllaped-wife-police-station-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत करने आई थी, पुलिस के सामने ही पीटने लगे ससुराली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिकायत करने आई थी, पुलिस के सामने ही पीटने लगे ससुराली
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 14 Dec 2013 11:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज प्रताड़ना की शिकायत लेकर थाने आई महिला के साथ उसके ससुराल वालों ने थाने में पुलिस के सामने ही मारपीट शुरू कर दी।
थाने के अधिकारी महिला के आरोप के संबंध में पूछताछ कर रहे थे, तभी ससुरालियों ने महिला को पीट दिया। महिला की शिकायत पर एक केस दहेज प्रताड़ना का दर्ज हुआ, जबकि दूसरा केस मारपीट और धमकी देने का दर्ज किया गया।
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-12ए निवासी युवती की पांच महीने पहले चंडीगढ़ सेक्टर-47 निवासी बिजनेसमैन मनीष बंसल से शादी हुई थी।
पिछले दिनों नवविवाहित अपने मायके आ गई और ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित करने व गाड़ी मांगने की परिजनों को आपबीती सुनाई। मामला पुलिस तक पहुंचा और काफी दिनों तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत चलती रही।
शुक्रवार को दोनों पक्षों को सेक्टर-14 थाने में बुलाया गया। अभी बातचीत चल ही रही थी कि दोनों पक्ष भिड़ गए। इस विवाद में शिकायतकर्ता महिला को भी चोट लगी और उसने थाने में अलग से एक शिकायत दी।
विज्ञापन
इसके बाद मनीष बंसल, उसके पिता, माता व अन्य पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया गया। साथ ही मारपीट का एक अलग केस दर्ज हुआ।