फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sketch Released but thief not arrest

स्केच जारी, फिर भी गिरफ्त से बाहर है चोर

Tue, 11 Mar 2014 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Mar 2014 12:44 PM IST
विज्ञापन
Sketch Released but  thief not arrest

धूम-थ्री चोर का स्केच जारी करने के बावजूद पुलिस उसका कोई सुराग नहीं लगा सकी है। चंडीगढ़ पुलिस इंतजार कर रही है कि कब आम जनता चोर के बारे में सुराग दे और पुलिस उसे जाकर पकड़े।

विज्ञापन


हैरानी है कि जब हाइटेक चंडीगढ़ पुलिस एक चोर को पकड़ नहीं पा रही तो हत्या जैसे आपराधिक मामले कैसे सुलझाएगी। सरकारी क्वार्टर में चोरी करने वाले चोरों ने चंडीगढ़ पुलिस के नाक  में दम कर रखा है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ पुलिस ने आठ मार्च को चोर से तंग आकर कांस्टेबल राजेश की निशानदेही पर स्केच बनवाया था। स्केच बनाने के बाद पुलिस ने जारी कर लोगों से चोर का सुराग देने के लिए मदद मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चोरियों में वांटेड है चोर
चंडीगढ़ पुलिस ने जिस चोर का स्केच जारी किया है उसने सेक्टर 23 के मकान नंबर-22 और 183 में चोरी की वारदात को अंजाम देकर सोने के गहने और नगदी पर हाथ साफ किया है।

22 फरवरी को चोर ने सेक्टर 23 के मकान नंबर-183 का दिनदहाड़े ताले तोड़े। मकान मालिक दीपांकर ने पुलिस को बताया था कि चोर घर से सोने की चेन, गोल्ड पिन, सोने की अंगूठी, कानों के टॉपस, मंगलसूत्र, चांदी के गहने और चार हजार नगदी पर हाथ साफ कर गया था।


25 फरवरी को चोर ने सेक्टर 23 के मकान नंबर-22 में चोरी की थी। डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट नरेश कुमार ने बताया था कि वह शादी में यमुनानगर हुए थे। जब वापिस आए तो चोर ने ताले तोड़कर घर से सोने का सेट, चार जोड़ी चांदी के पाजेब चोरी हो रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed