{"_id":"5c9b52d5bdec221418353c37","slug":"sixth-class-student-sexual-harassment-in-bhiwani-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानीः मूक बधिर किशोरी से दुष्कर्म, स्कूल में उल्टी हुई तो निकली पांच महीने की गर्भवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भिवानीः मूक बधिर किशोरी से दुष्कर्म, स्कूल में उल्टी हुई तो निकली पांच महीने की गर्भवती
Wed, 27 Mar 2019 04:10 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 27 Mar 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूक बधिर किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। स्कूल में उल्टी हुई तो वह जांच के लिए अस्पताल ले गए, वह पांच महीने की गर्भवती निकली। घटना हरियाणा के भिवानी की है। शहर की एक कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाली एक मूक बधिर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विशेषज्ञ बुलाकर किशोरी के बयान दर्ज करवाए गए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी मिलने के बाद दिव्यांग जन प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष एडवोकेट संजय अग्रवाल व दिव्यांग अधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद वर्मा भी परिजनों को साथ लेकर शिकायत करने के लिए पहुंचे। मामले का पता शनिवार को लगा, जब किशोरी स्कूल पहुंची। वहां उसे उल्टियां लग गईं। इसके बाद स्कूल स्टाफ सदस्यों ने बच्ची की मां को बुलाकर इसकी सूचना दी।
बाद में परिजन उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए तो पता चला कि बच्ची गर्भवती है। एडवोकेट संजय अग्रवाल ने बताया कि किशोरी निजी स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा है। उसके पिता की मौत हो चुकी है, जबकि मां घरों में सफाई करती है। पिछले डेढ़ साल से महिला मूक बधिर बेटी व दो अन्य बच्चों के साथ किराये के मकान में रह रही है। वह घरों में काम करने के बाद शाम को लौटती है। इस दौरान मकान मालिक के 30 वर्षीय भांजे ने बेटी से दुष्कर्म किया।