फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six People Died in Road Accident in Rewari on Delhi Jaipur Highway

रेवाड़ीः दिल्ली-जयपुर हाइवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत

Sun, 09 Sep 2018 12:09 PM IST
मनीष, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
मनीष, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Sun, 09 Sep 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
Six People Died in Road Accident in Rewari on Delhi Jaipur Highway
रेवाड़ी में सड़क हादसा
हरियाणा के रेवाड़ी में दर्दनाक हादसा, दिल्ली-जयपुर हाइवे पर एक ट्रक और कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। एक्सीडेंट में छह लोगों की मौत की खबर है।  घायलों में एक बच्चा और दो महिलाओं समेत तीन पुरुष भी शामिल हैं। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग दिल्ली से जयपुर जा रहे थे। घटना रेवाड़ी से गुजरते नेशनल हाईवे नंबर 8 पर खेड़ा बॉर्डर के पास रविवार सुबह करीब 8 बजे घटी। हादसे की वजह कार का नियंत्रण बिगड़ना बताया जा रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


राहगीरों ने कार सवार लोगों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कार के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने की वजह से मददगार उसमें फंसे लोगों को निकाल नहीं पा रहे थे। लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस सभी को नजदीक के बावल स्थित अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां डॉक्टरों ने कार सवार बच्चे, दो महिलाओं और तीन पुरुषों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त होने वाले सभी कार सवार एक ही परिवार के प्रतीत हो रहे हैं। मृतकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed