फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sister were selling of teenage girl, disclosure

बहन कर रही थी किशोरी का सौदा, खुलासा चौंका देगा

Fri, 03 Jul 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राई(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, राई(हरियाणा) Updated Fri, 03 Jul 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
sister were selling of teenage girl, disclosure

सीजेएम हर्षाली चौधरी की तत्परता व जिला लीगल प्रोटेक्शन आफिसर की कार्रवाई से गुरुवार को एक नाबालिग लड़की बिकने से बच गई। बिहार की रहने वाली लड़की को छापामार टीम ने कुंडली के नजदीक सन साइन सिटी के पास पतला गांव से उसे बरामद कर लिया।

विज्ञापन


किशोरी को देर रात जिला चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के सामने पेश कर उसे राई के बालग्राम आश्रम में भेजा गया है। साथ में पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। लीगल प्रोटेक्शन आफिसर रेखा शर्मा ने बताया कि दोपहर सीजेएम हर्षाली चौधरी को सूचना मिली कि एक 15 वर्षीय लड़की घर में काम करने आती है, जो बिहार के मधुबनी की रहने वाली और पतला में अपनी बहन व जीजा के साथ रह रही थी।
विज्ञापन


उसका कहना है कि उसकी बहन उसे बेचना चाहती है। सीजेएम ने तुरंत लीगल आफिसर को मामले में कार्रवाई की हिदायत दी। टीम ने सीटीएम सुधांशु गौतम से बात की। इसके बाद शाम को गांव में छापा मारकर लड़की को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की ने उन्हें अपनी आप बीती बताई है। लीगल अधिकारी रेखा ने बताया कि लड़की को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने ले जाया जाएगा। जिसके बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed