फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shredding of notes found in pomegranate box in Bathinda

Punjab News: बठिंडा में अनार के डिब्बे में नोटों की कतराने मिलने से हड़कंप, जांच टीम हिमाचल प्रदेश रवाना

Fri, 09 Sep 2022 06:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 09 Sep 2022 06:55 PM IST
सार

शक है कि ये 500, 200 और 100 रुपये के नकली नोटों की कतराने हो सकती हैं, जिस अनार के डिब्बे से ये संदिग्ध कागज मिले हैं, वह हिमाचल प्रदेश से आया था।

विज्ञापन
Shredding of notes found in pomegranate box in Bathinda
अनार के डिब्बे से बरामद कतराने। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के बठिंडा के मॉडल टाउन में हिमाचल से आए अनार के एक डिब्बे से 500, 200 और 100 रुपये के नोटों की कतराने मिलने से हड़कंप मच गया। नोट छापने और बाद में साइड से काटे जाने के बाद जो हिस्सा बचता है, उसी की यह कतराने बताई जा रही हैं। 

विज्ञापन


थाना सिविल लाइन पुलिस ने संदिग्ध कागजों की कटिंग और पेटी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आशंका है कि ये नकली नोटों के भंडार से जुड़ा मामला हो सकता है, क्योंकि हिमाचल में करंसी छापने की प्रेस नहीं है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मॉडल टाउन फेज-3 में फल विक्रेता विशाल कुमार ने सुबह फल बाजार से 20 किलो का अनार का डिब्बा खरीदा था। जब उन्होंने बॉक्स खोलकर अनार निकाले तो लगभग 1.25 किलो वजन का एक कागज का टुकड़ा मिला। इसमें नोटों की कतराने मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शक है कि ये 500, 200 और 100 रुपये के नकली नोटों की कतराने हो सकती हैं, जिस अनार के डिब्बे से ये संदिग्ध कागज मिले हैं, वह हिमाचल प्रदेश से आया था। इसके बाद उन्होंने बठिंडा पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में एसएसपी जे इलनचेजियन ने कहा कि हिमाचल पुलिस को सूचित कर दिया है और उनकी एक टीम हिमाचल के लिए रवाना कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed