फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shots fired, boy injured, chandigarh crime, crime news, chandigarh police, chandigarh

चंडीगढ़ में युवक पर जानलेवा हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Mar 2016 08:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 22 Mar 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
Shots fired, boy injured, chandigarh crime, crime news, chandigarh police, chandigarh
वारदात - फोटो : buerue
युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों व उनके साथियों ने घायल पर डंडों और तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस में दी शिकायत के अनुसार पुष्पित शर्मा धनास निवासी पर सेक्टर-16 में करीब आधा दर्जन युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित के मुताबिक अभिषेक, शंकर और मानव ने अपने साथियों के साथ हमला किया। घायल की शिकायत पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने 19 मार्च को भी उस पर हमले की कोशिश की थी, लेकिन वह बचकर निकल गया था। उसके बाद 20-21 फरवरी की रात सेक्टर-16 में दोबारा युवकों ने पुष्पित शर्मा को घेराकर पीटा और फरार हो गए। उसने किसी तरह कंट्रोल रूम में सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीआर ने पहुंचकर उसे जीएमएसएच-16 पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि विवाद की जड़ पुरानी रंजिश है। इनके बीच पहले भी मारपीट हो चुकी है। मंगलवार को पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने कोर्ट से तीनों आरोपियों का एक दिन का रिमांड मांगा था।


ताकि वह बाकी के आरोपियों का पता लगा सकें। लेकिन कोर्ट ने पुलिस की मांग खारिज करते हुए तीनों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में अभी दो आरोपी फरार हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed