फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shot to police constable

फैक्टरी पर कब्जा करने से रोका तो कांस्टेबल को गोली मारी

Sun, 26 Jul 2015 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमरउजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 26 Jul 2015 09:30 PM IST
विज्ञापन
shot to police constable

टिब्बा रोड के प्रीत नगर इलाके में शनिवार देर रात फैक्टरी पर कब्जा करने से रोकने पर एक कांस्टेबल को उसी की कारबाइन से दो गोली मार दी गई। सीएमसी अस्पताल में दाखिल कांस्टेबल की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने इंद्रपाल सिंह, हरपिंदर पाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, गुरिंदर सिंह, सतिंदर सिंह, शिवसेना नेता मनु, मनि, रमन काका, प्रिंस वर्मा, रेशम सिंह नत्थ, मोंटी और गोरी सहित करीब 36 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मोंटी और गोरी को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ कर अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसी जमीन को लेकर शनिवार को दिन में भी दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना बस्ती जोधेवाल में तैनात प्रमोद राज ने कहा कि प्रीत नगर में एक फैक्टरी है। उसी को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। शनिवार दोपहर को दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट का मामला भी दर्ज किया गया था।

देर रात करीब दो बजे इंद्रपाल सिंह और उसके साथियों ने फैक्टरी पर कब्जा करने की कोशिश की। जब इस बात का पता दूसरे पक्ष के एडवोकेट हरजोत सिंह को पता चला तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने पर पीसीआर मोटरसाइकिल नंबर 80 पर तैनात हेड कांस्टेबल सुरिंदर पाल और कांस्टेबल सुखदेव सिंह मौके पर पहुंचे।

प्रमोद राज ने कहा कि जब दोनों मौके पर पहुंचे तो वहां करीब 36 लोग फैक्टरी पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। सुरिंदर पाल और सुखदेव ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने दोनों को पकड़ लिया और सुखदेव के हाथ में पकड़ी कारबाइन छीनकर गोली चला दी। कारबाइन से चली दो गोलियां कांस्टेबल सुखदेव को जा लगी। गोली चलने की आवाज सुन आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।

वहीं सुखदेव को गोली लगने पर हेड कांस्टेबल सुरिंदर पाल घबरा गया, लेकिन सुखदेव ने हिम्मत नहीं हारी। दो गोली लगने के बावजूद वह खड़े हुए और सुरिंदर पाल को बाइक चलाने को कहा। इसके बाद दोनों जैन अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर बताया। जब सुखदेव दोबारा बाइक पर बैठने लगे तो अस्पताल प्रशासन ने उसे एंबुलेंस के जरिए सीएमसी अस्पताल रेफर किया। रविवार दोपहर को सुखदेव का सीएमसी अस्पताल में आपरेशन किया गया, मगर उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

घटनास्थल से दो खोल बरामद
मुलाजिम को गोली लगने की सूचना पाकर उच्चाधिकारी, थाना बस्ती जोधेवाल और चौकी टिब्बा रोड सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तलाशी के दौरान वहां से कारबाइन के दो खोल भी बरामद किए हैं, मगर पुलिस के हाथ कोई ओर सबूत नहीं लगा, जबकि हमलावर हथियारों से लैस थे।


नवीन सिंगला, डीसीपी, लुधियाना ने बताया कि पीसीआर मुलाजिम हेड कांस्टेबल सुरिंदर पाल और कांस्टेबल सुखदेव मौके पर पहुंच कब्जाकारियों को रोक रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने सुखदेव को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मोंटी और गोरी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश में छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed