{"_id":"f436b6b6ee1486ed16ecd9c9adeb04f4","slug":"shot-out-to-akali-leader-at-morning-walk","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉक पर निकले अकाली नेता को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वॉक पर निकले अकाली नेता को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Tue, 08 Jul 2014 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु नानक कॉलेज ग्राउंड में अकाली नेता एडवोकेट गुरदीप सिंह गिल (78) को मंगलवार सुबह किसी ने पीछे से गोली मार दी। गिल को गंभीर हालत में लुधियाना डीएमसी में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
जिला पुलिस प्रमुख गुरशरन सिंह संधू ने बताया कि पुलिस पार्टी डीएमसी लुधियाना में बयान लेने गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और जांच जारी है। थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मोगा-फिरोजपुर मार्ग स्थित सहकारी बैंक के साथ गुरु नानक कॉलेज को जाती गली में ग्रीन कोटेज निवासी एडवोकेट गुरदीप सिंह गिल हर रोज की तरह कॉलेज के ग्राउंड से सुबह करीब 5.30 बजे सैर करके घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान उन्हें पीछे से किसी ने गोली मार दी। उन को पहले घर और बाद में सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें लुधियाना डीएमसी रैफर कर दिया। हमले के संबंध में गांव सल्हीना से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
गिल को तकरीबन 2 साल पहले भी जमीनी झगड़े में घायल कर दिया गया था। मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ ही केस दर्ज कर दिया था। इस मामले में बाद में दोनों गुटों में समझौता भी हो गया था।
कांग्रेस विधायक जोगिंदर पाल जैन के 26 दिसंबर 2012 को कांग्रेस छोड़ कर अकाली दल में शामिल होने पर एडवोकेट गुरदीप सिंह गिल ने भी अकाली दल का पल्ला पकड़ लिया था। गिल का बेटा भारतीय फौज में ब्रिगेडियर है और उनका भांजा गुरलवलीन सिंह सिद्धू बरनाला के डीसी हैं।