{"_id":"faa80b6cef98fccbb2679ae6dab718b0","slug":"shot-dead-of-father-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में गोली मारकर बाप की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में गोली मारकर बाप की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
Updated Sun, 16 Nov 2014 09:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव टल्लेवाल में बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
गांव टल्लेवाल का रहने वाले पूर्व सैनिक जंगीर सिंह पुत्र अर्जन सिंह सिविया के दो बेटे जसविंदर सिंह और जसवंत सिंह हैं। जंगीर सिंह अपने छोटे बेटे जसवंत सिंह के साथ रहते थे।
विज्ञापन
उन्होंने दोनों बेटों के बीच जमीन का बंटवारा कर दिया था। जंगीर सिंह का बड़ा बेटा जसविंदर सिंह अपने पिता के हिस्से वाली जमीन पर कर्ज लेना चाहता था लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
इसके कारण पिता-पुत्र में अक्सर झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार को झगड़ा काफी बढ़ गया। गुस्से में आकर जसविंदर सिंह ने जंगीर सिंह को अपनी लाइसेंसी राइफल 315 बोर से गोली मार दी।
इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना टल्लेवाल के थानेदार जुगराज सिंह ने बताया कि जंगीर सिंह की पत्नी अमरजीत कौर के बयान पर जसविंदर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे शनिवार को स्थानीय अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।