फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shooter sippy murder: interrogation with woman friend by CBI team

सिप्पी मर्डर केस : सीबीआई ने की सिप्पी की महिला मित्र से पूछताछ

Fri, 10 Jun 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 10 Jun 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
shooter sippy murder: interrogation with woman friend by CBI team
सिप्पी सिद्धू मर्डर - फोटो : file photo

इंटरनेशनल शूटर सिप्पी मर्डर केस में सीबीआई ने दिल्ली निवासी एक महिला मित्र को बुलाकर पूछताछ की है। इंटरनेशनल शूटर और एडवोकेट सुखमनप्रीत  सिंह उर्फ सिप्पी मर्डर केस में सीबीआई ने सिप्पी के जानकारों और दोस्तों से पूछताछ शुरू कर दी है। जांच एजेंसी ने सिप्पी की दिल्ली निवासी एक महिला मित्र को बुलाकर पूछताछ की है।

विज्ञापन


इसके साथ ही सीबीआई ने सिप्पी के यूके बेस बिजनेस पार्टनर से कुछ कागजात जमा करवाने को कहा है। सीबीआई जल्द ही जस्टिस की बेटी को पूछताछ के लिए बुला सकती है। सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान उनके माता-पिता को भी बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन


सिप्पी मर्डर केस में सीबीआई ने जांच आगे बढ़ाते हुए उसके जानकारों और कुछ दोस्तों को समन भेज पूछताछ के लिए बुलाना शुरू कर दिया है। पिछले 1-2 दिन में जांच एजेंसी ने सिप्पी के बचपन के दोस्त और दिल्ली निवासी उनकी महिला मित्र से पूछताछ की। इसके अलावा सिप्पी के यूके बेस बिजनेस पार्टनर अवतार सिंह को भी समन किया गया था। लेकिन, उनकी ओर से उनका कर्मचारी पेश हुआ। सीबीआई ने उनसे दोनों के बिजनेस पार्टनरशिप संबंधी कागजात जमा करवाने को कहा है। सिप्पी और अवतार की मोहाली सेक्टर-91 में एक पांच मंजिला बिल्डिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जिस महिला मित्र को पूछताछ के लिए बुलाया गया था वह दिल्ली में रहती है। सिप्पी 19 सितंबर 2015 को जब  कनाडा से आया था तो इसी महिला मित्र के पास रुका था। इसके अगले दिन ही वह चंडीगढ़ आया था और इसी शाम उसका मर्डर हो गया था। इसके अलावा सीबीआई ने उसके मुक्तसर निवासी दोस्त अंगरेज सिंह को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। उसकी 20 सितंबर को दिन में सिप्पी से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके अलावा भी सीबीआई ने सिप्पी के कुछ जानकारों को पूछताछ के लिए बुलाया था।

आईफोन जांच के लिए लैब भेजा 
जांच में सबसे अहम सिप्पी के फोन को सीबीआई ने जांच के लिए गुजरात के गांधीनगर स्थित लैब में भिजवा दिया है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई को इससे अहम सबूत मिलने की उम्मीद है।


मटौर थाने के एसएचओ से पूछताछ
सिप्पी ने अगस्त 2015 को मटौर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उसने कहा था कि उसके घर के पास उसे एक डायरी मिली थी। यह उस वक्त मिली जब कार सवार 4-5 युवक उसका पीछा करते हुए उसके घर के बाहर तक आए थे। ये सभी कई दिन से सिप्पी का पीछा कर रहे थे और उसकी हर गतिविधि पर नजर रखते थे। इस पर एक दिन सिप्पी और उसके भाई ने उनका पीछा किया तो कार सवार युवक वहां से भाग गए। इसी दौरान उनमें से एक के हाथ से एक डायरी गिर गई थी। इसमें उसके अलावा कुछ और लोगों के नाम भी थे। इनमें से एक नाम सिप्पी के बिजनेस पार्टनर अवतार सिंह के कर्मचारी का भी था। इस पर सिप्पी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत और डायरी संबंधी पूछताछ के लिए सीबीआई ने मटौर थाने के एसएचओ को बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed