{"_id":"26cd1d77b97b251e32aeabbd585de1e4","slug":"shamefull-deed-by-punjab-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस की ये करतूत पढ़कर चौंक जाएंगे आप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब पुलिस की ये करतूत पढ़कर चौंक जाएंगे आप
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sat, 05 Jul 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार के आदेशों पर पुलिस की ओर से नशों के खिलाफ चलाए अभियान की मुहिम तहत पुलिस थानों के प्रभारी अपनी अफसरों को खुश करने के लिए बहुत बार गलत ढंग अपना लेते है।
विज्ञापन
इसी तरह का एक मामला अमृतसर के थाना कम्बो के अधीन गांव माहल में सामने आया है। जिस ने पुलिस की कार्यप्रणाली और नशों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम की पोल खोल कर रख दी है। प्रभावित परिवार ने मीडिया के सामने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखाते हुए बताया कि पुलिस उनके घर आ धमकी और घर से युवक को उठाया।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान युवक से कुछ भी बरामद नहीं हुआ और उल्टा युवक के उपर पुलिस ने नशीला पाउड फिर करके केस दर्ज कर दिया। यह सब कुछ घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। प्रभावितों ने बताया कि गांव में मोहन लाल के घर 6-7 पुलिस कर्मचारी आए। और घर में एक बैड पर सो रहे उसके लड़के संजीव कुमार को उठाया और उसकी तलाशी ली गई।
विज्ञापन
जब युवक से कुछ नहीं मिला तो घर वालों को पुलिस कर्मचारियों ने कहा कि उसे पूछताछ के लिए थाने ले जा रहे है। बाद में पुलिस ने संजीव कुमार के उपर 60 ग्राम नशीले पाउड कर केस फिट कर दिया। इस का सारा सबूत भी सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हो गया।
पीड़ित परिवार ने बताया कि उसका लड़का नशा का सेवन जरूर करता है। परंतु उससे कोई भी नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ है। मोहन लाला ने बताया कि वह मेहतन कर के घर का गुजारा चलाते है। परंतु पुलिस ने बिना वजह उसके लड़के पर झूठा मामला दर्ज कर दिया है।
दूसरी और थाना कंम्बो के प्रभारी ने बताया कि संजीव कुमार के खिलाफ केस एएसआई जसबीर सिंह की ओर से दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी स्वकार किया कि पुलिस को घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के संबंध में कोई भी जानकारी नहीं थी। थाना प्रभारी ने कहा कि प्रभावित परिवार इस मामले की जांच के लिए अपील उच्च अधिकारियों के पास कर सकते है।