फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shameful Deed by Police, Case Ragister on Dead Person

वर्दी का कारनामा, मृतक पर दर्ज कर दिया केस

Fri, 02 May 2014 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र,बाबैन
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र,बाबैन Updated Fri, 02 May 2014 11:56 AM IST
विज्ञापन
Shameful Deed by Police, Case Ragister on Dead Person

आठ साल पहले मृत सत्तू लोहार सहित एक नि:शक्त रिंकू के खिलाफ बिजली निगम के एसडीओ ने ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने और अभद्रता का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


घटना से अंटहेड़ी गांव में बिजली निगम और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ गुस्सा है। आरोप है कि ये कार्रवाई फर्जी है। हालांकि एसडीओ सतिंद्र सिंह कुंडू का कहना है कि उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत निगम के तीन कनिष्ठ अभियंताओं की शिकायत के आधार पर की है। उन्होंने जो नाम दिए थे, उन्हीं की शिकायत को पुलिस ने आधार बनाया है।
विज्ञापन

एसएचओ ने कहा, अभी तफ्तीश होनी है

Shameful Deed by Police, Case Ragister on Dead Person

थाना बाबैन के एसएचओ मुनीश कुमार के मुताबिक विद्युत निगम के एसडीओ सतिंद्र सिंह कुंडू की शिकायत पर पुलिस ने अंटेहड़ी वासी सत्ता लोहार एवं रिंकू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 332, 353 एवं 427 के तहत मामला दर्ज किया है।

इनमें से एक की मौत हो चुका है और दूसरा शारीरिक तौर पर अक्षम है। इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी लेकिन पुलिस की तफ्तीश के दौरान ये सब स्पष्ट हो जाएगा। क्योंकि पुलिस को अभी इस मामले में तफ्तीश करनी है।

24 अप्रैल 2006 में हो चुकी है सत्तू की मौत

Shameful Deed by Police, Case Ragister on Dead Person

विद्युत निगम के एसडीओ ने जिस सत्तू लोहार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, उसकी मौत 24 अप्रैल 2006 को हो चुकी है। पुलिस ने जिस दूसरे आरोपी रिंकू पुत्र समय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है वह एक नि:शक्त व्यक्ति है।

रिंकू की एक बाजू नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार इस शिकायत से स्पष्ट होता है कि सरकारी कामकाज में बाधा डालने के नाम पर कैसे निर्दोष लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाती है।

विज्ञापन

ये है एसडीओ का पक्ष

Shameful Deed by Police, Case Ragister on Dead Person

बिजली निगम पिपली के उप-मंडलाधिकारी सतिंद्र सिंह कुंडू ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि तीन जेई सहित निगम की टीम गांव अंटेहड़ी में बिजली चोरी पकड़ने गई थी।

इस दौरान गांव के सत्ता लोहार, रिंकू पुत्र समय सिंह व गांव के अन्य लोंगो पर सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने के अलावा बिजली कर्मचारियों के साथ अभ्रद व्यवहार, गाली-गलौज व मारपीट की।

एसडीओ के मुताबिक वह मौके पर नहीं थे। उनकी टीम ने जो शिकायत दी उसी के आधार पर उन्होंने आरोपियों के नाम थाना बाबैन में कार्रवाई की लिखित शिकायत दी है।

निगम ने मृत पिता को अपमानित किया

Shameful Deed by Police, Case Ragister on Dead Person

अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि निगम के अधिकारियों ने उसके मृत पिता सत्तू लोहार उर्फ सतपाल सिंह के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कर कर अपमानित करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि उनके घर पर न तो बिजली की चोरी थी और न ही बिजली निगम की टीम उनके घर आई। इसके बावजूद उनके मृत पिता के खिलाफ गलत मामला दर्ज करा दिया गया। अशोक ने कहा कि वह इस कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

बाजू ही नहीं, कैसे कर सकता हूं मारपीट

Shameful Deed by Police, Case Ragister on Dead Person

अंटहेड़ी वासी मारपीट के दूसरे आरोपी रिंकू का कहना है कि वह एक अपंग आदमी है और उसकी एक बाजू नहीं है। ऐसे हालात में वह किसी के साथ कैसे मारपीट कर सकता है, ये बात न उन्हें समझ आ रही और ना ही गांव वालों को।

रिंकू ने बताया कि जब वह खेतों से काम करके घर लौट रहा था तो बिजली कर्मियों की गांव की कुछ महिलाओं के साथ कहासुनी हो रही थी।

उसका कहना है कि उन्होंने दोनों पक्षों को शांत कराने के अलावा बिजली कर्मचारियों को बिठाया और उन्हें पानी पिलाया।

बावजूद इसके निगम ने उनके ही खिलाफ झूठा मामला दर्ज करा दिया है। रिंकू ने कहा कि वह इस कार्रवाई से मानसिक तौर पर काफी परेशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed