सहेली ने कराया यौन शोषण...कर ली सुसाइड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहेली पर अश्लील फोटो वेबसाइट में डालने की धमकी देकर दो साल तक यौन शोषण का आरोप लगाते हुए छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मामले में सहेली समेत 8 अन्य लोगों को जिम्मेदार ठहराया गया है। ये सनसनीखेज मामला, हरियाणा के उचाना थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने दो पेज का सुसाइड नोट बरामद किया है।
इसमें छात्रा ने एक युवक पर उसकी सहेली के साथ मिलकर अश्लील फोटो खिंचने और उसके भाई को जान से मारने की धमकी देने के अलावा उसके परिवार को भी धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक छात्रा के पिता की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने और युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की पॉलीटेक्निक कॉलेज में अंतिम सेमेस्टर की छात्रा थी। छात्रा मंगलवार को कॉलेज गई थी, लेकिन थोड़ी देर बाद उसके पिता भी किसी काम से कॉलेज चले गए। वहां कॉलेज प्रशासन ने उनको बताया कि उनकी बेटी सुबह से ही कॉलेज नहीं आई है।
इसके बाद परिजनों से उसकी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। बाद में परिजनों ने लड़की की सहेली जींद निवासी मीना से संपर्क किया तो उसने बताया कि छात्रा को गांव खटकड़ निवासी कपिल अपने साथ लेकर गया है। काफी देर बाद लड़की अपने घर पहुंची।
घर पहुंचने पर उसने बताया कि वह अपने कुछ कागज लेने उचाना गई थी। उस समय मामला शांत हो गया। थोड़ी देर बाद आरोपी युवक कपिल अपने परिवार के सदस्यों के साथ छात्रा के घर पर पहुंचा। वहां लड़की के परिवार के सदस्यों से झगड़ा कर उनको जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद छात्रा ने परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर डीएसपी जयप्रकाश और उचाना थाना प्रभारी नर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दो पेज का सुसाइड नोट बरामद किया।
पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर गांव खटकड़ निवासी कपिल, उसके पिता रामदिया, ताऊ ईश्वर, रामदिया की पत्नी, जींद निवासी मीना, सहित तीन अन्य के खिलाफ दुराचार और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
सुसाइड नोट में किया है खुलासा
पुलिस ने मृतक छात्रा से बरामद सुसाइड बरामद किया है। इसमें लिखा है कि दो साल पहले जींद निवासी मीना के साथ मिलकर गांव खटकड़ निवासी कपिल ने उसका अश्लील फोटो बना लिया। फोटो को वेबसाइट पर डालने की धमकी देकर दो साल से यौन शोषण करता रहा।
इस दौरान आरोपी कपिल ने इसके बारे में किसी को बताने पर उसके भाई को मारने की भी धमकी दी। कपिल की धमकी से वह डरती रही। वह मीना और कपिल की प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी। मंगलवार को कपिल ने नया सूट पहनकर आने कहा। इस कारण मैं घरवालों के डर से अपना दूसरा सूट थैले में डालकर ले गई।
कपिल मुझे उचाना लेकर गया जहां वह और उसका दोस्त सारा दिन मुझको प्रताड़ित करते रहे। मंगलवार को घर के सदस्य किसी कारणवश कॉलेज गए थे। सहेली मीना ने मेरे घरवालों को बताया कि मैं कपिल के साथ गई हूं। घर आने पर घरवालों ने पूछा कि हम कॉलेज गए थे, तुम कहां गई थी।
मैंने पापा को संतुष्ट किया कि मैं कागज लेने के लिए गई हुई थी। इसके बाद मामला शांत हो गया था। मंगलवार शाम को कपिल और उसके माता-पिता, ताऊ और उसके दो भाई हमारे घर आकर इस मामले को बंद करने की धमकी देने लगे। मैं अंदर बैठकर सारी बातें सुन रही थी। इन बातों से तंग आकर और समाज के भय से आत्महत्या कर रही हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार मीना, कपिल और उसके परिवार के सदस्य हैं। इन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
नरसिंह, थाना प्रभारी, उचाना ने बताया कि लड़की के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें अश्लील फोटो बनाकर यौन शोषण करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। मामले में दो महिला सहित आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।